Thursday, February 12, 2026
Homeझुन्झुनूरघुनाथपुरा टोल प्लाजा के पास थार की टक्कर लगने से बुजुर्ग की...

रघुनाथपुरा टोल प्लाजा के पास थार की टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत, हादसे के बाद फरार हुई कार को चिड़ावा पुलिस ने पकड़ा

चिड़ावा: रविवार देर शाम करीब 6 बजकर 30 मिनट पर सूरजगढ़ रोड़ स्थित रघुनाथपुरा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार थार कि चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनाथपुरा निवासी धर्मपाल पुत्र खड़गाराम उम्र 70 वर्ष हमेशा की तरह अपने घर से हाइवे पार कर मंदिर में पूजा पाठ कर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी सूरजगढ़ से चिड़ावा की तरफ आ रही एक काले रंग की थार गाड़ी नंबर RJ 21CC6325 ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार चालक टक्कर मारने के बाद तेज गति से वाहन चलाते हुए टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर फरार हो गया।

दिल्ली जा रहे एक अन्य वाहन चालक ने ग्रामीणों की मदद से धर्मपाल को चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक डॉ. सरोज पायल वार्ड बॉय कर्मवीर श्योराण एवं नर्सिंग स्टाफ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलने पर सूरजगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी करवाई‌ तथा नजदीकी थानों में सूचना पहुंचाई। झुंझुनूं रोड़ पर चिड़ावा चौकी से हेड कांस्टेबल रामनिवास ने थार गाड़ी को रुकवा कर कार जब्त कर सूरजगढ़ थाने को सुपुर्द कर दी।

हादसे की सूचना पर चिड़ावा थाने से एएसआई किशनलाल, हेड कांस्टेबल अमित, कांस्टेबल सुनील तथा सूरजगढ़ थाने से एएसआई पारस व कांस्टेबल पंकज उप जिला अस्पताल पहुंचे व मामले की जानकारी जुटाई।

शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!