Wednesday, June 18, 2025
Homeविदेशम्यांमार में भूकंप का कहर: 5.1 तीव्रता के झटके, 24 घंटे में...

म्यांमार में भूकंप का कहर: 5.1 तीव्रता के झटके, 24 घंटे में तीसरी बार कांपी धरती

म्यांमार: म्यांमार में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कई इलाकों में दहशत फैल गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई, जिसका केंद्र राजधानी नेपीडॉ के पास था।

Advertisement's
Advertisement’s

लगातार आ रहे झटकों से दहशत

शुक्रवार को म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद से लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं। स्थानीय समयानुसार आज दोपहर 2:50 बजे (IST) एक और भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.7 दर्ज की गई। भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, ये झटके 10 किलोमीटर की गहराई पर उत्पन्न हुए। लगातार आ रहे झटकों के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई।

जान-माल का भारी नुकसान

म्यांमार में अब तक भूकंप से 1002 लोगों की मौत हो चुकी है और 1670 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई इमारतें, सड़कें, पुल और बौद्ध स्तूप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और प्रशासन हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

Advertisement's
Advertisement’s

अफगानिस्तान में भी महसूस हुए झटके

भूकंप का असर पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी देखने को मिला। शनिवार सुबह 5:16 बजे वहां 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन से 180 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि, वहां किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!