Monday, June 9, 2025
Homeदेशमोहाली में छह मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मोहाली में छह मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मोहाली, पंजाब: पंजाब के मोहाली में शनिवार को छह मंजिला इमारत गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। यह घटना साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) के सोहाना क्षेत्र में हुई। इमारत के अंदर एक जिम संचालित हो रहा था, जहां हादसे के समय 15 से अधिक लोग मौजूद थे। अब तक इस घटना में एक महिला का शव बरामद किया जा चुका है। राहत और बचाव कार्य जारी है, और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना को बुलाया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिक्रिया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर इस हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “साहिबजादा अजीत सिंह नगर के सोहाना के पास एक बहुमंजिला इमारत के गिरने का दुखद समाचार मिला है। पूरा प्रशासन और बचाव कार्य वाली टीमें मौके पर तैनात हैं। मैं प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। प्रार्थना करते हैं कि कोई जान-माल का नुकसान न हुआ हो। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।” उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें।

राहत और बचाव कार्य तेज

इमारत गिरने की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों के अनुसार, 22 साल की एक युवती को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनडीआरएफ के अधिकारी बलजीत सिंह ने जानकारी दी कि बचाव अभियान लगभग एक-दो घंटे से जारी है।

बलजीत सिंह ने कहा, “एक पीड़ित को रेस्क्यू किया गया है। लड़की की उम्र लगभग 22 साल हो सकती है। उसे तुरंत अस्पताल रेफर किया गया है।” अधिकारियों ने यह भी बताया कि मलबे से लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी के सांसद का दौरा

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मालविंदर सिंह कंग भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने जिला प्रशासन से संपर्क किया। उन्होंने कहा, “हमारा प्राथमिक उद्देश्य लोगों को बचाना और यह सुनिश्चित करना है कि किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान न हो।” उन्होंने यह भी बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे के समय इमारत में कितने लोग मौजूद थे।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1870469498396139641

पुलिस और प्रशासन की तैनाती

मोहाली के डीसी और एसपी खुद घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डीसी ने देर रात जानकारी दी कि मलबे से एक महिला का शव निकाला गया है। इस घटना को लेकर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और प्राथमिकता के आधार पर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!