Sunday, March 22, 2026
Homeझुन्झुनूमैराथन 2025: झुंझुनूं में युवाओं का जोश, रिजवान बने चैंपियन

मैराथन 2025: झुंझुनूं में युवाओं का जोश, रिजवान बने चैंपियन

झुंझुनूं: सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत रविवार सुबह आयोजित नमो मैराथन में झुंझुनूं की सड़कों पर युवा धावकों का उत्साह देखने को मिला। करीब 250 प्रतिभागियों ने भाग लेकर फिटनेस और नशामुक्त समाज का संदेश दिया। जिला कलेक्टर अरुण गर्ग और जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर अरुण गर्ग ने सभी खिलाड़ियों को फिट इंडिया मूवमेंट और नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों में आगे बढ़ने की अपील की।

दौड़ जिला खेल स्टेडियम से शुरू होकर मंडावा मोड़, सुभाष मार्ग, सामुदायिक विकास भवन और नगर परिषद से होते हुए बलिदानी स्मारक पर संपन्न हुई। पूरे रास्ते खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था और दर्शकों ने भी उनका हौसला बढ़ाया।

रिजवान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। राहुल कुमार दूसरे और रोनी वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को क्रमशः 2100, 1100 और 500 रुपये की नकद राशि दी गई। महर्षि, प्रवीण, बंटी, विवेक, साहिल, संदीप और विशंभर को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मैराथन कार्यक्रम में प्यारेलाल ढूकिया, जयसिंह माठ, अजय चाहर, जयप्रकाश सूरा, संजय मोरवाल, महेंद्र चंदवा और सुनील लांबा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी से खिलाड़ियों का मनोबल और बढ़ा।

खेल स्टेडियम स्टाफ में मालीराम ओला, आजाद सिंह, विकास बुडानिया, नीलम चौधरी, विजेंद्र बिजारणिया, राजबाला, अनिल भाकर, योगेश, सुरेंद्र, मुखराम डांगी, सुरेश कुमार, लव कुमार, शेर सिंह और भागीरथ ने व्यवस्थाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!