चिड़ावा, 19 अप्रैल 2025: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिलानी आगमन को लेकर चिड़ावा में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में शनिवार को राजकला कॉम्प्लेक्स स्थित डिस्कवरी ऑफिस में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के स्वागत की रूपरेखा तय की गई तथा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पिलानी पहुंचने का आह्वान किया गया।

चिड़ावा नगर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर ने बताया कि कार्यकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों से पिलानी के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मंड्रेला मोड़, कबूतर खाना, चौधरी कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, खटीकान मोहल्ला, टीबड़ा गेस्ट हाउस, विवेकानंद चौक, मालियों की ढाणी, ओजटू, सेहीकलां, अडुका, खेमू की ढाणी सहित अन्य स्थानों से बसें दोपहर 2 बजे रवाना होंगी।
पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने बताया कि पिलानी में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम की तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर झुंझुनूं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।

बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, प्रधान रोहिताश्व धांगड़, वर्षा सोमरा, नितिका थालौर, महेश शर्मा (धन्ना), रिंकू शर्मा, राजेश वर्मा, हजारी लाल डांगी, विनोद कटेवा, राजकुमार गजराज, रामनिवास वर्मा, चंद्र शेखर बागड़ी, प्रवीण कुमार वर्मा, रामचन्द्र शर्मा, पार्षद गंगाधर सैनी, सुशील डाबला, मुकेश जलिन्द्रा, मदन डारा, अशोक शर्मा, कुलदीप मान, सत्यवीर डांगी, निरंजन स्वामी, अमित चोटिया, शिवम सोलंकी व मोहित तामडायत सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।