पिलानी, 9 अक्टूबर: पिलानी में आज गुलाबराय हलवाई स्मृति भवन में भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के 11 अक्टूबर को मंड्रेला आगमन पर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तथा कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के निमित्त इस बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यकर्ताओं की इस विशेष बैठक में में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। दाधीच ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क्षेत्र को कुंभाराम जल परियोजना की सौगात दी है साथ ही यमुना जल समझौते पर भी प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री की सभा के लिये अधिकाधिक संख्या में मंड्रेला पहुंचें। बैठक को जिला महामंत्री राजेश दहिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पिलानी मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत, नगर निकाय जिला संयोजक मुरलीमनोहर शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह मांठ, होशियार शर्मा, सज्जन कोठारी, विजय हलवाई, दिलीप स्वामी, राम सिंह, कानु सिंह, नरेंद्र धनखड़, रामेश्वर कोठारी, रोहिताश्व धानक, गोविंद सारवान, अनीता जांगिड़, नरेंद्र सिंह राठौड़, कैलाश डाडा, धर्मेंद्र नेहरा, ओमप्रकाश सैनी, सुरेंद्र सिंह शेखावत, सुरेंद्र कौशिक, संदीप शर्मा, आर्यन नोवाल, विक्रम मोकावत, मनोज डाबड़ीवाल, रामस्वरूप कुमावत, आशाराम गुर्जर, महेंद्र माटोलिया, फिरोज खान, सोमवीर नेहरा, निशांत पापटान, राजेंद्र कुमार, अनिल शर्मा, आलोक कुमार, सतवीर झाझड़िया, रामपाल सिंह शेखावत, अजय थाकन, भोपाल सिंह शेखावत, प्रदीप शर्मा, गुलाब स्वामी, वीरेंद्र सिंह शेखावत, बलवान सिंह, गिरवर सिंह, अशोक शर्मा, बाबूलाल, प्रमोद कुमार, महेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, जयपाल सिंह, बलराम, ओमप्रकाश, रणवीर सिंह, अनीता प्रमोद कुमार, भूप सिंह, कृष्णचंद्र, सुरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, बलवीर पूनिया, पिंकू श्योराण, करण सिंह, मातुसिंह शेखावत, वीरेंद्र लाम्बा, सुमेर सिंह, सूबेदार ओमप्रकाश, भानुप्रताप, रामूलाल स्वामी, चंद्रभान, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।





