Friday, February 13, 2026
Homeमुकन्दगढ़मुकुंदगढ़ में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव में मां-बेटी...

मुकुंदगढ़ में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव में मां-बेटी लहूलुहान, बच्चों के सामने खून से सना चेहरा

मुकुंदगढ़: थाना क्षेत्र में रास्ते के पुराने विवाद ने सोमवार दोपहर अचानक हिंसक मोड़ ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी में एक बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बुजुर्ग महिला के सिर पर पत्थर लगने से खून बहने लगा और पूरा चेहरा खून से सन गया। दादी की यह हालत देखकर मौके पर मौजूद बच्चे रोने लगे।

20–25 साल पुराने रास्ते को लेकर भड़का विवाद

मुकुंदगढ़ थाना इलाके में संतोष कुमार कुमावत और सहीराम के बीच जमीन के रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार कुमावत के खेत के बीच से बीते 20 से 25 वर्षों से आपसी सहमति से एक रास्ता निकल रहा था, जिसका उपयोग सहीराम अपने खेत में बने मकान तक आने-जाने के लिए करता था। कुछ समय पहले संतोष कुमार कुमावत ने इस रास्ते को बंद कर दिया, जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंच गया।

दीवार निर्माण के दौरान बढ़ा तनाव, शुरू हुआ पथराव

सोमवार को संतोष कुमार कुमावत की ओर से रास्ते पर दीवार का निर्माण किया जा रहा था। यह देखकर सहीराम परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और दीवार को हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई, जो देखते ही देखते पथराव में बदल गई। दोनों ओर से हुई जबरदस्त पत्थरबाजी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पत्थरबाजी में मां-बेटी घायल, अस्पताल में भर्ती

इस हिंसक झड़प में संतोष कुमार कुमावत की बहन गुंजन और मां कमला देवी के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पथराव के दौरान कमला देवी के सिर पर पत्थर लगने से खून बहने लगा और उनका चेहरा पूरी तरह खून से सन गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर हालात को संभाला और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

वीडियो सामने आने के बाद बढ़ी हलचल

घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया, जिसमें पत्थरबाजी और घायलों की स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है। वीडियो के वायरल होते ही इलाके में चर्चा का माहौल बन गया और लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला।

पुलिस ने दोनों पक्षों को किया पाबंद

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थानाधिकारी ताराचंद के अनुसार संतोष कुमार कुमावत और सहीराम दोनों थाने पहुंचे थे, जहां उन्हें समझाइश देकर पाबंद किया गया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस का कहना

थानाधिकारी ताराचंद के अनुसार यह विवाद पूरी तरह जमीन के रास्ते से जुड़ा है और कोर्ट में मामला चल रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों पर नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की पुनरावृत्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!