Sunday, June 1, 2025
Homeमुकन्दगढ़मुकुंदगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

मुकुंदगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

मुकुंदगढ़: देश की सैन्य उपलब्धियों पर गर्व करते हुए शुक्रवार देर शाम मुकुंदगढ़ में विधायक विक्रम सिंह जाखल के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधि व पूर्व सैनिक शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा से पूर्व गोपीनाथ चौक पर आयोजित सभा में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। सभा में रामनिवास डूडी, हवलदार सुभाष बीसू, नेमीचंद बेनीवाल, भंवर सिंह, अनिल राव, भवानी शंकर, जगदीश प्रसाद कुमावत, कमांडो ओमप्रकाश डोटासरा, शीशपाल रेवाड़, मोहर सिंह जैसे जांबाज सैनिकों को मालाएं पहनाकर व साफा बाँधकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन नितिन पूनियां ने किया, जिन्होंने देशभक्ति और सैन्य गौरव की भावना को प्रभावी ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया।

विधायक विक्रम सिंह जाखल के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में हर हाथ में तिरंगा और हर चेहरे पर देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” जैसे नारों से नगर गूंज उठा। यात्रा विभिन्न मुख्य मार्गों से होती हुई नगरवासियों को सैन्य बलों के प्रति गौरव व सम्मान का संदेश देती रही।

इस अवसर पर प्रेमपाल दुलड़, नगर पालिका अध्यक्ष मनीष चौधरी, सीबीईओ अशोक कुमार शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, हेमंत सिंह घोड़ीवारा, विक्रम वर्मा, गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष राकेश गुर्जर, गोविंद शर्मा, लूणचंद चेजारा, घनश्याम शर्मा, रामप्रताप सैनी, रामनाथ बांगड़वा, पार्षद नरोतम, बजरंग लाल, मूलचंद सैनी, पार्षद प्रतिनिधि कपिल सैनी, प्रेम गुर्जर, सीताराम सोनी, सुरेश चंद्र टेलर, राजकुमार सोनी, भवानी शंकर सैन, जयप्रकाश कुमावत, विकास जांगिड़, सचिन सैनी, मुकेश सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!