Thursday, June 19, 2025
Homeदेशमुंबई के टाइम्स टावर में भीषण आग: मचा हड़कंप, धुएं का गुबार...

मुंबई के टाइम्स टावर में भीषण आग: मचा हड़कंप, धुएं का गुबार देख घबराए लोग, फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुंबई के टाइम्स टावर में भीषण आग: मुंबई के व्यावसायिक इलाके कमला मिल्स कंपाउंड में स्थित टाइम्स टावर बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। सुबह करीब 6:30 बजे आग की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की 9 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

आग की गंभीरता और बचाव कार्य

दमकल विभाग की ओर से आग पर काबू पाने के लिए लगातार कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग इमारत के ऊपरी हिस्से में लगी है, जिससे बचाव कार्यों में कठिनाई हो रही है। इमारत के अंदर लोगों के फंसे होने की खबर से घटनास्थल पर दहशत का माहौल है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाइम्स टावर एक व्यावसायिक इमारत है जिसमें कई कंपनियों के कार्यालय हैं। फिलहाल, सभी कार्यालयों को खाली कराया जा रहा है और दमकल कर्मी स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में इमारत से आग की भीषण लपटें और काले धुएं का गुबार उठता हुआ देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि लोगों के बीच अफरातफरी मची हुई है और दमकलकर्मी आग बुझाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!