Saturday, March 28, 2026
Homeझुन्झुनूमिनी खाटू धाम सूरजगढ़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, खाटू श्याम वार्षिकोत्सव...

मिनी खाटू धाम सूरजगढ़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, खाटू श्याम वार्षिकोत्सव में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

झुंझुनू: जिले की धार्मिक नगरी सूरजगढ़, जिसे मिनी खाटू धाम के रूप में जाना जाता है, गुरुवार को खाटू श्याम बाबा की भक्ति में सराबोर नजर आई। श्याम बाबा वार्षिकोत्सव 2026, सूरजगढ़ श्याम मंदिर मेला, और खाटू श्याम शोभायात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति, निशान यात्रा और भजन संध्या में भाग लेकर आध्यात्मिक माहौल को भक्तिमय बना दिया।

श्री श्याम शक्ति मंडल के तत्वावधान में अनाज मंडी स्थित श्याम मंदिर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। बाबा श्याम की प्रतिमा का दिव्य श्रृंगार किया गया और 151 महिलाओं ने निशान उठाकर यात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा स्टेशन रोड, मुख्य बाजार और पुराने बस स्टैंड से होते हुए आगे बढ़ी, जहां हर ओर ‘जय श्री श्याम’ के जयघोष, ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय उल्लास का दृश्य नजर आया।

इस दौरान बलवान सिंह, संपत्ति जिंदल, विजय सिंघानिया, मनोज बिलोतिया, नरसी जिंदल, अशोक पलिया, पवन पलिया, रोहिताश पूनिया, राजेश गुप्ता, संतोष बिलोतिया, अजय जिंदल, कृष्णा जांगिड़, विकास जिंदल, आकाश जिंदल और अनूप जिंदल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्याम दरबार मंदिर में 378वां वार्षिक उत्सव एवं मेला भक्ति हजारीलाल सैनी के सानिध्य में आयोजित किया गया। मंदिर परिसर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया।

दोपहर 12:15 बजे से शुरू हुई भजन संध्या में सौरभ शमी (कोलकाता), संतोष व्यास (रिंगस), दया शर्मा, मुकेश फोजी, चैतन्य दधिच सहित स्थानीय कलाकार संजय सेन, योगेश शर्मा, दिनेश इन्दौरिया, दिनेश शेखावत, जस्सी सैनी और गरिमा ने भक्ति भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश इन्दौरिया, विनोद इन्दौरिया, कुरडाराम इन्दौरिया, घीसाराम सैनी, संत कुमार, लीलाधर, इन्द्र कुमार और उनके परिजनों का विशेष सहयोग रहा।

मंदिर ट्रस्टी रूकमानन्द इन्दौरिया ने बताया कि चिड़ावा, खेड़ला, पिलानी, नरहड़, बगड़, बख्तावरपुरा, भावढड़ी, कासनी, गुढा पौंख, अगवाना, स्वामी सेही, लिखवा और झुंझुनू जिले के अन्य गांवों से श्रद्धालु पैदल यात्रा कर निशान अर्पित करने पहुंचे। चनाना से आए भक्तों ने विशेष रूप से 151 फीट लंबा निशान चढ़ाकर श्रद्धा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्राचीन श्याम मंदिर में मनोहर लाल सैनी और मोहनलाल सैनी के सानिध्य में वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। दूर-दराज से आए भक्तों ने बाबा श्याम के दर्शन कर सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की। निशान चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की लंबी कतार दिनभर लगी रही।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!