Thursday, June 19, 2025
Homeझुन्झुनूमहिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने दी भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी को बधाई, नारी...

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने दी भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी को बधाई, नारी शक्ति को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने पर आलाकमान का आभार जताया

पिलानी, 19 जून: भारतीय जनता पार्टी की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी को बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मानसिंह श्योराण के नेतृत्व में मोर्चा की अन्य पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का उनके निवास पर पहुंच कर माल्यार्पण किया और बधाई दी।

जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी को बधाई देते हुए सरोज मानसिंह श्योराण ने जिले में पहली बार मातृशक्ति को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने पर भाजपा हाईकमान के निर्णय की सराहना की। अनिता जांगिड़ ने कहा कि नये जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक सशक्त, संगठित और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध बनेगा। श्योराण ने कहा कि 2025 में होने वाले स्थानीय निकाय व पंचायती राज चुनावों में इससे पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा विमला चौधरी, महामंत्री मंजू चौहान, उपाध्यक्ष ममता शर्मा, उषा कौशिक, सावित्री सैनी, मंजू सैनी, भंवरी शेखावत सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष को बधाई दी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!