Thursday, June 19, 2025
Homeअपराधमहिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी का ऐसे...

महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी का ऐसे हुआ पर्दाफाश, हेडफोन बना दरिंदे का काल, जानिए पूरी कहानी

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शुक्रवार की सुबह एक जघन्य अपराध सामने आया। अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला पीजीटी डॉक्टर का अर्धनग्न शव पाया गया। डॉक्टर की उम्र लगभग 25 वर्ष थी और वह छाती रोग विभाग में दूसरी वर्ष की छात्रा थी। प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है कि महिला डॉक्टर का यौन शोषण किया गया था और फिर उसकी हत्या कर दी गई थी।

घटनास्थल पर मिला ब्लूटूथ हेडफोन: संजय रॉय की गिरफ्तारी

पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान पाया कि एक ब्लूटूथ हेडफोन वहां पड़ा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, संजय रॉय नामक व्यक्ति सेमिनार हॉल के पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया था और उसे घटनास्थल से बाहर निकलते हुए भी देखा गया था। पुलिस ने संदिग्धों की लिस्ट तैयार की और संजय रॉय का फोन ब्लूटूथ हेडफोन से कनेक्ट हो गया, जिससे उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि हुई।

जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन और आईएमए की मांग

इस घटना से मेडिकल बिरादरी में गहरा आक्रोश फैल गया। पश्चिम बंगाल के विभिन्न अस्पतालों में जूनियर डॉक्टरों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया और जुलूस निकाले। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भी 48 घंटे के अंदर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़े:- कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और घोषणा की कि उनकी सरकार आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो, ताकि जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

आगे की कार्रवाई और पुलिस जांच

पुलिस अधिकारियों ने संजय रॉय से सख्ती से पूछताछ की और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या संजय के साथ और कोई व्यक्ति था। इसके साथ ही, पुलिस संजय के मेडिकल परीक्षण की संभावना पर भी विचार कर रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!