Sunday, June 22, 2025
Homeदेशमहिला आयोग की चीफ के वीडियो पर महुआ का तीखा प्रहार: 'वो...

महिला आयोग की चीफ के वीडियो पर महुआ का तीखा प्रहार: ‘वो बॉस का पजामा पकड़े…’

नई दिल्ली: TMC सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। इस बार मामला राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा पर उनकी टिप्पणी को लेकर है। विवाद इतना बढ़ गया कि NCW ने महुआ के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर दी। इसके बाद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली पुलिस को अपने खिलाफ कार्रवाई करने की चुनौती दे डाली।

विवाद की शुरुआत

3 जुलाई को रेखा शर्मा हाथरस पीड़ितों से मिलने गई थीं। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें रेखा शर्मा के पीछे चल रहा एक शख्स उनके लिए छाता पकड़े हुए दिख रहा है। सोशल मीडिया पर पत्रकार निधि राजदान ने यह वीडियो शेयर करते हुए पूछा कि रेखा शर्मा अपना छाता खुद क्यों नहीं पकड़ सकतीं?

महुआ मोइत्रा का टिप्पणी

इसी पोस्ट पर महुआ मोइत्रा ने कमेंट किया और लिखा, “वो अपने बॉस का पजामा पकड़ने में बहुत बिजी हैं।” महुआ के इस कमेंट पर NCW ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की। 5 जुलाई को NCW ने रेखा शर्मा और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा, “NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ सांसद महुआ मोइत्रा की अपमानजनक टिप्पणी पर स्वत: संज्ञान लिया गया है। यह भद्दी टिप्पणी अपमानजनक है और एक महिला की गरिमा के अधिकार का उल्लंघन है। आयोग ने पाया कि यह टिप्पणी भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 79 के तहत आती है।”

NCW की प्रतिक्रिया

NCW ने अपने पोस्ट में लिखा, “महुआ मोइत्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। महुआ के खिलाफ FIR दर्ज की जानी चाहिए और तीन दिनों के अंदर एक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट आयोग को दी जानी चाहिए।”

महुआ मोइत्रा की प्रतिक्रिया

NCW के इस पोस्ट को शेयर करते हुए महुआ ने लिखा, “दिल्ली पुलिस! प्लीज इन आदेशों पर तुरंत कार्रवाई करो। अगर आपको अगले तीन दिनों में मेरी जरूरत हो तो त्वरित गिरफ्तारी के लिए मैं नादिया में हूं।” इसके बाद महुआ ने रेखा शर्मा के पुराने विवादित पोस्ट शेयर किए और दिल्ली पुलिस से उनके खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग की।

BJP का घेराव

BJP नेता शाजिया इल्मी ने महुआ मोइत्रा की एक फोटो शेयर की जिसमें कोई शख्स महुआ के लिए छाता पकड़े हुए दिख रहा है। शाजिया ने लिखा, “यहां पर आप किसका पजामा पकड़े हुए हैं महुआ?” यह फोटो रेखा शर्मा ने भी शेयर की। इसके अलावा, BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने महुआ मोइत्रा की टिप्पणी को घृणित बताया और मांग की कि उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। BJP नेता अमित मालवीय ने इसे महुआ की ‘भ्रष्ट मानसिकता’ का उदाहरण बताया।

महुआ की सफाई

महुआ ने इस बीच अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक कंटेट क्रिएटर BJP और INDI अलायंस के बीच लड़ाई का जिक्र करते हुए पजामे का उदाहरण दे रहा है। महुआ ने इस वीडियो को शेयर करते हुए विवाद को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!