Sunday, February 15, 2026
Homeचिड़ावामहाशिवरात्रि पर बड़ा हादसा टला: चिड़ावा में गैस सिलेंडर में लगी आग,...

महाशिवरात्रि पर बड़ा हादसा टला: चिड़ावा में गैस सिलेंडर में लगी आग, सूझबूझ से बची कई जानें

चिड़ावा: शहर के वार्ड नंबर 13 में राजू तंवर के घर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब महाशिवरात्रि के अवसर पर व्रत के व्यंजन तैयार करते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। घर की महिलाएं हॉल में अस्थायी कैंटीन भट्टी लगाकर खाना बना रही थीं, तभी सिलेंडर के पास गैस रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही क्षणों में गैस ने आग पकड़ ली और तेज लपटें उठने लगीं। अचानक आग भड़कने से परिवार के सदस्य घबरा गए और घर में हड़कंप की स्थिति बन गई।

शोर सुनकर पास में रहने वाले भाजपा नगर उपाध्यक्ष पवन शर्मा नवहाल मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने बिना देरी किए पाइप की मदद से जलते सिलेंडर को घर से बाहर खींच लिया। उनकी तत्परता से आग को फैलने से रोका जा सका। यदि गैस सिलेंडर फट जाता तो आसपास के मकानों को भी भारी नुकसान पहुंच सकता था।

पवन शर्मा नहवाल द्वारा सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम घटनास्थल पर पहुंची। ड्राइवर हरेंद्र कुमार और फायर मैन विकाश लामोरिया ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की सक्रियता से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

कुछ समय के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा, लेकिन आग पर नियंत्रण होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। स्थानीय लोगों ने मदद करने वालों और फायर ब्रिगेड टीम की सराहना की।

घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि आग लगने के बावजूद सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार गैस रिसाव की स्थिति में थोड़ी सी चिंगारी भी बड़ा विस्फोट कर सकती है। ऐसे में समय रहते उठाया गया कदम परिवार के लिए राहत साबित होता है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!