Sunday, April 12, 2026
Homeसिंघानामंदिर के सामने अवैध हथियार लेकर बैठा युवक, पुलिस ने मौके पर...

मंदिर के सामने अवैध हथियार लेकर बैठा युवक, पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार

सिंघाना: थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

दिनांक 6 फरवरी 2026 को सूचना अधिकारी अजय भालोठिया को मुखबिर से जानकारी मिली कि ढाणी हुकमा क्षेत्र में रेलवे लाइन की जगह बने बालाजी मंदिर के सामने एक युवक अवैध हथियार के साथ बैठा है। सूचना की पुष्टि के बाद राजवीर के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस वर्दी देखकर युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर युवक के पास से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जब उससे हथियार रखने का लाइसेंस या अनुज्ञापत्र पूछा गया, तो उसने कोई वैध दस्तावेज होना स्वीकार नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक सिंह पुत्र पवन सिंह, जाति राजपूत, निवासी भैसावता कलां, थाना सिंघाना, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशानुसार झुंझुनूं जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिंघाना थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी सिंघाना के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर यह सफलता हासिल की।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी सिंघाना सुगन सिंह, एएसआई राजवीर, हेड कांस्टेबल विकास लांबा और कांस्टेबल अजय भालोठिया शामिल रहे। पूरी कार्रवाई में सूचना अधिकारी अजय भालोठिया की विशेष भूमिका रही, जिनकी सटीक सूचना के आधार पर पुलिस को यह सफलता मिली।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!