Monday, August 25, 2025
Homeमंड्रेलामंड्रेला से रवाना हुआ रामदेवरा के लिए विशाल भंडारा, भक्तों ने जोत...

मंड्रेला से रवाना हुआ रामदेवरा के लिए विशाल भंडारा, भक्तों ने जोत पूजन के बाद जयकारों के बीच दी विदाई

मंड्रेला: श्री बाबा रामदेव सेवा समिति मंड्रेला की ओर से हर साल की भांति इस वर्ष भी 24 सितंबर 2025 को सुबह 11:15 बजे बाबा रामदेव मंदिर मंड्रेला से रामदेवरा (रूणिचा, जैसलमेर) के लिए पांच दिवसीय विशाल भंडारा रवाना किया गया।

भक्तों ने बाबा की जोत पूजन के बाद जयकारों और डीजे की धुनों पर नाचते-गाते हुए यात्रा को हर्षोल्लास से रवाना किया।

रामदेवरा में मिलेगी भक्तों को निशुल्क सेवा

रामदेवरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। जिसमें ठंडे पेयजल की व्यवस्था, निशुल्क मेडिकल सेवा, नाश्ता और स्वादिष्ट भोजन, विश्राम स्थल की सुविधा भक्तों को उपलब्ध करवाई जाएगी।

मुख्य अतिथि ने दिखाई हरि झंडी

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने हरि झंडी दिखाकर भंडारे को रवाना किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप सिंह शेखावत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनोद निर्वाण, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, हिन्दू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष विकास मेघवाल, डॉ. बी.के. शर्मा, हरिसिंह बिजारणिया, बबलू सिंह शेखावत, सोनू भार्गव, पवन जांगिड़, अमीलाल ढेबानिया सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

भक्तों का उमड़ा उत्साह

रवाना किए गए इस विशाल भंडारे में राधेश्याम कानोडिया, पालिराम कानोडिया, चतरू भार्गव, अनिल ढेबानिया, पंकज भार्गव, निखिल योगी, जयप्रकाश भार्गव, दीपक भार्गव, कैलाश भार्गव, विधाधर तिगीयास, सुभाष आलड़िया और भेरू भार्गव (सुजानगढ़) सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने बाबा रामदेव के जयकारों के साथ यात्रा में भाग लिया और सेवा का संकल्प लिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!