Saturday, March 14, 2026
Homeपिलानीमंडेलिया महाविद्यालय की मेधावी छात्रा को मिली स्कूटी

मंडेलिया महाविद्यालय की मेधावी छात्रा को मिली स्कूटी

‘काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना’ के तहत अनामिका को मिली स्कूटी

पिलानी, 10 मार्च 2025: श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत महाविद्यालय, पिलानी की छात्रा अनामिका पुत्री विद्याधर कुमावत को राजस्थान सरकार की ‘काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना’ के अंतर्गत स्कूटी प्रदान की गई।

मेधावी छात्राओं के लिए राज्य सरकार की पहल

महाविद्यालय प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा अनामिका को इस योजना के तहत लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूरदराज से आने वाली मेधावी छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का सराहनीय कार्य कर रही है

Advertisement's
Advertisement’s

महाविद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सोमवार, 10 मार्च 2025 को महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में अनामिका को स्कूटी प्रदान की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय उप प्राचार्या दीप्ति कौशिक सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने छात्रा को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और सभी को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए

समारोह में शिक्षकों की उपस्थिति

इस अवसर पर त्रिवेणी, सावित्री, सोनिया माथुर, नितेंद्र पाठक, संदीप सैनी, प्रमोद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, कैलाश चंद सैनी, मनीषा सैनी, गोविंद वर्मा, मनोज कुमार, सुरेश सैनी, परवीन और सुरेश हमीनपुर सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

छात्रा अनामिका की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने बधाई दी और भविष्य में और अधिक छात्राओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!