झुंझुनूं: जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की विशाल जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह जिला अध्यक्ष विकास आल्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ।
मुख्य अतिथि अनिल धेनवाल, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र प्रभारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र हटवाल, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह जोसवाल, प्रदेश सचिव डॉ. शकुन सिंह, समाजसेवी प्रदीप चंदेल, अजाक जिला अध्यक्ष डॉ. संपत बारूपाल, जिला संघर्ष समिति अध्यक्ष रामानंद आर्य, भीम प्रज्ञा संपादक हरीश पंवार और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेश बजाड़ उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ समाजसेवी ओमप्रकाश सेवदा के स्वागत भाषण से हुआ। मुख्य वक्ता हरीश पंवार ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, मीडिया की भूमिका और महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए समाज को जागरूक और प्रगतिशील दिशा में अग्रसर होने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि अनिल धेनवाल ने कार्यकर्ताओं को संवैधानिक अधिकारों के तहत निडर होकर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र हटवाल ने कहा कि भीम आर्मी बहुजन समाज के निर्बल और वंचित तबकों की सेवा में सदैव तत्पर है। संगठन को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक विस्तार देकर समाज पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध प्रभावी संघर्ष किया जाएगा।

प्रदेश सचिव डॉ. शकुन सिंह ने अंधविश्वास, पाखंड और रूढ़िवादी परंपराओं से समाज को होने वाली हानियों पर चर्चा की, जबकि रामानंद आर्य ने संगठित होकर संवैधानिक संघर्ष करने का आवाह्न किया।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़, झुंझुनूं विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह चारावास, जिला उपाध्यक्ष दिनेश बड़ागांव, जिला मंत्री रवि चंदेलिया, जिला सहसचिव शिवरतन चंदेलिया, ओमप्रकाश सेवदा, मलसीसर तहसील अध्यक्ष योगेश टंडन, मंडावा तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा, सूरजगढ़ तहसील अध्यक्ष संदीप गोठवाल, मीडिया प्रभारी अनुराग भारु, तहसील उपाध्यक्ष सुदर्शन मेहरिया, शुभकरण बसवाला, आश्रय बाजला, जोगेंद्र आल्हा, विशाल आल्हा, आकाश आल्हा, अजय, सुभाष बुनकर, अंकित, ओमप्रकाश सुनिया, कृष्ण नारनौलिया, सज्जन महरिया, हरलाल सिंह बड़वासी, हाजी अली, हरिसिंह पाटिल, दुर्गा प्रसाद गोयल, एडवोकेट राकेश सबल, कैलाश दास महाराज, गिरधारी लाल बौद्ध, कमलेश काला, दयानंद महरानियां, मुकेश माहीच, जसवीर निर्मल, पवन कुमार, सुधीर कुमार, प्रीति, विजय वर्मा, निवास महरिया, रजनी शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष चेतराम लिखवा ने किया। समापन पर अतिथियों का सम्मान किया गया और संगठन को एकजुट कर सामाजिक समरसता की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया गया।





