Saturday, June 28, 2025
Homeझुन्झुनूभीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को सर्किट हाउस में 14 सूत्रीय मांगों...

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को सर्किट हाउस में 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा, ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

झुंझुनूं, 20 अप्रैल 2025: भीम आर्मी भारत एकता मिशन, झुंझुनूं इकाई के तत्वावधान में जिले से जुड़े दलित समाज के विभिन्न मुद्दों को लेकर 14 बिंदुओं वाला एक मांग पत्र मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सर्किट हाउस में सौंपा गया। जिला अध्यक्ष विकास आल्हा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई, तो जिलेभर में संगठन बड़े आंदोलन की राह अपनाएगा।

Advertisement's

ज्ञापन की प्रमुख मांगे इस प्रकार रहीं:

  1. झुंझुनूं जिला परिषद के पास स्थित सर्किल का नाम बदलकर डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्किल रखा जाए।
  2. सभी तहसील एवं पंचायत समिति कार्यालयों में भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाई जाए।
  3. पुलिस द्वारा किसी भी मामले में फाइनल रिपोर्ट (FR) लगाने से पहले विस्तृत और निष्पक्ष जांच अनिवार्य की जाए।
  4. दलित समाज से जुड़े पीड़ित परिवारों को समय पर मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
  5. SC/ST एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामलों में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित हो।
  6. SC/ST समुदाय की कृषि भूमि की सुरक्षा हो और अवैध कब्जों को हटाकर कठोर कार्रवाई की जाए।
  7. राजस्थान में जातिगत जनगणना करवाई जाए ताकि नीति निर्धारण और योजनाओं में संतुलन सुनिश्चित हो सके।
  8. योग्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक छात्रवृत्ति पारदर्शी प्रक्रिया से प्रदान की जाए।
  9. विवाह समारोहों में दलित बारातों को रोकने की घटनाओं पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
  10. सरकारी स्कूलों में दलित विद्यार्थियों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।
  11. विशेषकर एससी/एसटी बहुल इलाकों में सरकारी स्कूलों को बंद करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए।
  12. अनुसूचित जाति आयोग को वैधानिक दर्जा प्रदान किया जाए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
  13. सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया में वाल्मीकि समाज के आवेदकों को वरीयता दी जाए।
  14. सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में दलित युवक के साथ हुई अमानवीय घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
Advertisement's
Advertisement’s

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में अजय कुमार वर्मा, प्रदीप चंदेल (आसपा जिला अध्यक्ष), जयलाल (सेवानिवृत्त प्राचार्य), सुभाष बुंदेला (पार्षद), विकास मेघवाल (उपाध्यक्ष, भीम आर्मी), सुदर्शन महेरिया, महेंद्र सिंह चारावास और सकील फौजी शामिल रहे।

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की, तो भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले जिले में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दलित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष को तैयार है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!