Sunday, June 15, 2025
Homeदेशभारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट से बढ़ा खतरा: एक दिन में...

भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट से बढ़ा खतरा: एक दिन में 9 मौतें, संक्रमण के मामलों में तेज़ इज़ाफा

नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 की स्थिति फिर से गंभीर होती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में देशभर में 9 मरीजों की मौत हुई है। इनमें सबसे अधिक 4 मौतें महाराष्ट्र और 3 केरल में दर्ज की गईं।

महाराष्ट्र में जिन चार मरीजों की जान गई, उनमें एक 79 वर्षीय शुगर से पीड़ित, एक 85 वर्षीय बुजुर्ग जिनकी किडनी में पहले से ही बीमारी थी और दो अन्य शामिल हैं। सभी मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।

Advertisement's
Advertisement’s

केरल में भी तीन मौतें दर्ज की गईं, जिनमें शामिल मरीज पहले से कई अन्य बीमारियों का सामना कर रहे थे। वहीं, राजस्थान में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और तमिलनाडु में 73 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष की मौत हुई है, दोनों की हालत पहले से ही खराब बताई गई थी।

कोविड संक्रमण में वृद्धि: 24 घंटे में 269 नए केस

देशभर में कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों में भी तेज़ी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में कुल 269 नए केस दर्ज किए गए, जिनमें राज्यवार विवरण इस प्रकार है:

राज्यनए केस
कर्नाटक132
गुजरात79
केरल54
मध्य प्रदेश20
तमिलनाडु12
सिक्किम11
हरियाणा9
छत्तीसगढ़8
राजस्थान7
असम6
बिहार5
मणिपुर3
ओडिशा, त्रिपुरा, गोवा2-2
झारखंड, उत्तराखंड1-1

एक्टिव केस की स्थिति: केरल सबसे आगे

कोविड के सक्रिय मामलों की बात करें तो केरल इस समय सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, जहां नए वैरिएंट से संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 2109 तक पहुंच चुकी है। अन्य राज्यों में आंकड़े निम्नलिखित हैं:

राज्यसक्रिय केस
केरल2109
गुजरात1437
पश्चिम बंगाल747
दिल्ली672
महाराष्ट्र613
कर्नाटक527
उत्तर प्रदेश248
तमिलनाडु232
राजस्थान180
आंध्र प्रदेश102
Advertisement's
Advertisement’s

विशेषज्ञों की चेतावनी: बुजुर्गों व बीमार लोगों को विशेष सतर्कता की जरूरत

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और महामारी विज्ञानियों ने चेताया है कि यह नया कोविड वैरिएंट बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए विशेष रूप से घातक हो सकता है। उन्होंने निम्नलिखित सलाह दी है:

  • भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचें
  • मास्क का प्रयोग जारी रखें
  • हाथों की नियमित सफाई करें
  • वैक्सीनेशन की स्थिति की जांच करें और बूस्टर डोज़ लेने में देरी न करें
  • लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!