Monday, June 30, 2025
Homeविदेशभारत के कड़े रुख के जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को...

भारत के कड़े रुख के जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया

पाकिस्तान: भारत द्वारा 7 मई को चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में कई आतंकी ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट साफ देखी जा रही है। यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला था, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे।

इस ऑपरेशन में भारत ने 11 पाकिस्तानी एयरबेस, 100 से अधिक आतंकवादियों के ठिकानों और रणनीतिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया। सेना के हवाला से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई बेहद संयमित ढंग से की गई ताकि आम नागरिकों को नुकसान न पहुंचे।

Advertisement's
Advertisement’s

भारत के खिलाफ राजनयिक कार्रवाई, भारतीय कर्मचारी निष्कासित

पाकिस्तान सरकार ने अब भारत के जवाबी हमलों से बौखलाकर इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को “जासूसी” के आरोप में ‘अवांछित व्यक्ति’ (Persona Non Grata) घोषित कर दिया है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक आधिकारिक पोस्ट के ज़रिए यह जानकारी दी।

पोस्ट में कहा गया:

“पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को उसकी विशेषाधिकार प्राप्त स्थिति के साथ असंगत गतिविधियों में संलग्न होने के कारण ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित किया है। संबंधित अधिकारी को 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया गया है।”

इसके साथ ही, भारतीय उच्चायुक्त को इस संबंध में पाकिस्तान विदेश मंत्रालय बुलाया गया और औपचारिक रूप से निष्कासन आदेश से अवगत कराया गया।

भारत ने पहले ही लिया था कड़ा एक्शन

पाकिस्तान के इस कदम से ठीक एक दिन पहले, भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत एक अधिकारी को उसकी गतिविधियों के चलते ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित किया था। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया:

“भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारत में अपने आधिकारिक दर्जे के अनुरूप गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित किया है। अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने को कहा गया है।”

Advertisement's
Advertisement’s

यह कदम स्पष्ट रूप से दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में बढ़ते तनाव को दर्शाता है।

पाकिस्तान को लगा सैन्य और कूटनीतिक झटका

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मिली सैन्य सफलता और अब राजनयिक मोर्चे पर भारत की तीव्र प्रतिक्रिया से पाकिस्तान को रणनीतिक तौर पर झटका लगा है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ वह किसी भी हद तक जाने को तैयार है और आतंकी हमलों का जवाब तुरंत, सटीक और प्रभावी तरीके से दिया जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!