Monday, June 23, 2025
Homeदेशभारतीय जनता पार्टी ने टिकट कटने के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने राजनीति...

भारतीय जनता पार्टी ने टिकट कटने के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने राजनीति से संन्यास लिया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 195 उम्मीदवारों की इस सूची में कुल 34 ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें वर्तमान सांसद की जगह मौका दिया गया है। भाजपा ने जिन सांसदों का टिकट काटा है, उसमें 6 नेताओं की उम्र 70 साल से ज्यादा है। हालांकि, टिकट कटने का एकमात्र पैमाना नेताओं की उम्र नहीं है। अन्य वजहों का भी इसमें योगदान है। भाजपा ने कोई चुनाव नहीं हारने वाले डॉ. हर्षवर्धन को भी टिकट नहीं दिया है। हर्षवर्धन की उम्र 70 साल के करीब है। भाजपा आमतौर पर 70 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को टिकट नहीं देती है।

भाजपा ने जिन नेताओं को टिकट नहीं दिया है, उनमें से तीन नेता (गौतम गंभीर, जयंत सिन्हा और हर्षवर्धन) सक्रिय राजनीति से दूरी बना चुके हैं।मध्य प्रदेश की रीति पाठक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सांसद पद से इस्तीफा दे चुकी हैं।

डॉ. हर्षवर्धन ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लिया

भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में नाम नहीं आने के बाद हर्षवर्धन ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया है। वह कृष्णा नगर में अपने क्लीनिक में ईएनटी सर्जन के रूप में लोगों की सेवाएं करेंगे। पोलियो उन्मूलन और कोरोना टीकाकरण में अहम भूमिका निभाने वाले इस नेता का रिपोर्ट कार्ड शानदार है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि उम्र की वजह से ही उनका पत्ता काटा गया है।

डॉ. हर्षवर्धन की राजनीतिक यात्रा

  • दिल्ली से पांच बार विधायक और दो बार सांसद रहे चुके हैं।
  • अपने जीवन में कोई भी विधानसभा या लोकसभा चुनाव नहीं हारे।
  • पोलियो उन्मूलन और कोरोना टीकाकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • 2017 में स्वास्थ्य मंत्री, 2019 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और 2020 में पृथ्वी विज्ञान मंत्री बने।

बीजेपी ने इन नेताओं का काटा टिकट

नामउम्र
राजदीप रॉय53
होरेन सिंग बे54
पल्लब लोचन दास45
रानी ओझा71
रामेश्वर तेली53
गुहाराम अजगल्ले56
सुनील कुमार सोनी62
चुन्नी लाल साहू55
मोहन मंडावी66
डॉ. हर्षवर्धन69
प्रवेश साहिब सिंह वर्मा46
मीनाक्षी लेखी56
रमेश बिधूड़ी62
मोहन कुंडारिया72
रमेश धादुक61
किरीट सोलंकी73
परबत पटेल75
रतनसिंह राठौड़64
जयंत सिन्हा60
सुदर्शन भगत54
विवेक नारायण शेजवलकर76
कृष्णपाल सिंह यादव48
राजबहादुर सिंह56
रमाकांत भार्गव70
साध्वी प्रज्ञा सिंह54
गुमान सिंह डामोर66
रंजीता कोली44
राहुल कस्वां47
देवजी पटेल47
अर्जुन लाल मीणा59
कनकमल कटारा66
प्रतिमा भौमिक54
जॉन बारला48
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!