Tuesday, July 29, 2025
Homeझुन्झुनूउदयपुरवाटीभारतीय किसान संघ के नीरज कुमार को प्रांत संगठन मंत्री बनने पर...

भारतीय किसान संघ के नीरज कुमार को प्रांत संगठन मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, नागपुर बैठक में हुआ दायित्व का ऐलान, उदयपुरवाटी तहसील में खुशी का माहौल

उदयपुरवाटी: भारतीय किसान संघ के सीकर संभाग संगठन मंत्री के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके नीरज कुमार को अब संगठन ने और बड़ी जिम्मेदारी दी है। नागपुर में 26 व 27 जुलाई को आयोजित अखिल भारतीय प्रबंध समिति की बैठक में उन्हें प्रांत संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई, जिसके बाद से उदयपुरवाटी क्षेत्र के किसान संघ कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

प्रांत संगठन मंत्री बनने पर विभिन्न ग्राम इकाइयों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नीरज कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में गुढ़ा के प्रांत प्रचार मंत्री दिनेश गोरसिया, मंडावरा के तहसील अध्यक्ष अशोक बोहरा, ककराना के तहसील प्रचार प्रमुख नागर मल सैनी, गुलाबपुरा ग्राम इकाई के अध्यक्ष फूलचंद टाक, दिपपुरा इकाई के अध्यक्ष दुलीचंद सैनी, मंत्री जगमाल सैनी और उपाध्यक्ष रामजीलाल सैन सहित भादर राम सैनी और जेपी सैनी शामिल रहे।

सभी ने नीरज कुमार के संगठनात्मक अनुभव, कार्यशैली और समर्पण को इस दायित्व के लिए उपयुक्त बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में संगठन और अधिक सशक्त होगा। नीरज कुमार लंबे समय से भारतीय किसान संघ के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उन्होंने किसान हितों की आवाज को मजबूती से उठाया है।

इस नियुक्ति के साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का मानना है कि नीरज कुमार के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को बेहतर ढंग से उठाया जाएगा और समाधान की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे।

(ककराना से भरत सिंह कटारिया की रिपोर्ट)

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!