Wednesday, February 11, 2026
Homeसूरजगढ़भामाशाह सहयोग से बदलेगा काजड़ा, शौचालय व चारदीवारी निर्माण शुरू

भामाशाह सहयोग से बदलेगा काजड़ा, शौचालय व चारदीवारी निर्माण शुरू

सूरजगढ़: क्षेत्र की ग्राम पंचायत काजड़ा में नववर्ष 2026 की शुरुआत विकास कार्यों की सौगात के साथ हुई। इंदिरा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी की चारदीवारी और शौचालय निर्माण का शिलान्यास निवर्तमान सरपंच एवं प्रशासक मंजू तंवर के नेतृत्व में विधिविधान से किया गया, जिससे वर्षों से चली आ रही ग्रामीणों की समस्या का समाधान संभव हो सका।

ग्राम पंचायत काजड़ा की इंदिरा कॉलोनी में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम पंडित दिनेश शास्त्री के मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। निर्माण कार्य का शुभारंभ बजरंग लाल नारनौलिया और बलबीर मेघवाल के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन उत्सव का रूप लेता नजर आया।

निवर्तमान सरपंच एवं प्रशासक मंजू तंवर ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामुदायिक भवन की चारदीवारी और शौचालय नहीं होने के कारण आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ-साथ मोहल्लेवासियों को सामाजिक और वैवाहिक आयोजनों में लगातार असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। अब इस निर्माण से बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छता और सामाजिक आयोजनों के लिए उचित सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी।

मंजू तंवर ने बताया कि यह संपूर्ण निर्माण कार्य भामाशाहों के सहयोग से किया जा रहा है, जो ग्रामीण विकास में समाज की सहभागिता का सशक्त उदाहरण है। ग्रामीणों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

चारदीवारी शिलान्यास की खुशी और नववर्ष के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों ने मंजू तंवर का पुष्पमालाओं से स्वागत कर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी, शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर, रामनिवास, प्यारेलाल मिस्त्री, सुनील मिस्त्री, विनोद मिस्त्री, भीम सिंह शेखावत, कैलाश नागवान, भगवती प्रसाद स्वामी, विनोद सोनी, रमेश गुर्जर, प्रकाश मेघवाल, धीर सिंह नायक, प्रेम सिंह नायक, नाहर सिंह शेखावत, धर्मेन्द्र शेखावत, सुमेर सिंह धीवा, विनोद धीवा, विमला देवी, कैलाश जांगिड़, बाबूलाल मिस्त्री, छंगाराम मिस्त्री, सत्यवीर सिंह, पंकज, विकास कुमार और अशोक चोपड़ा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!