Friday, February 13, 2026
Homeचिड़ावाभाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया से चिड़ावा के युवा नेता सुरेश भूकर...

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया से चिड़ावा के युवा नेता सुरेश भूकर की दिल्ली में मुलाकात

चिड़ावा: भारतीय जनता पार्टी के युवा एवं सक्रिय नेता सुरेश भूकर ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक विषयों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान सुरेश भूकर ने राजस्थान में भाजपा सरकार तथा संगठन के माध्यम से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। विशेष रूप से झुंझुनूं जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हुए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

भेंट के दौरान झुंझुनूं जिले से जुड़े विभिन्न स्थानीय मुद्दों को भी राष्ट्रीय प्रवक्ता के समक्ष रखा गया। इन मुद्दों में संगठनात्मक गतिविधियां, जनसमस्याएं और आगामी समय में पार्टी की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया। गौरव भाटिया ने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से उपयोगी सुझाव दिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जनसंपर्क बढ़ाने और संगठनात्मक अनुशासन पर विशेष ध्यान देने की बात कही।मुलाकात के दौरान यह भी चर्चा हुई कि किस प्रकार युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिल सकती है। सुरेश भूकर ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!