Tuesday, March 4, 2025
Homeपिलानीभाजपा नेता राजेश दहिया ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया,...

भाजपा नेता राजेश दहिया ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया, मुआवजा देने व बिजली का बिल माफ करने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पिलानी, 4 मार्च 2025: भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने पिलानी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे का आज जायजा लिया। पिलानी तहसीलदार सोनू आर्य व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र के दौरे में राजेश दहिया पीड़ित किसानों से भी मिले।

Advertisement's
Advertisement’s

भाजपा नेता ने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की पीड़ा बहुत दुखदायी है। उन्होंने अधिकारियों से फसल खराबे का सही आंकलन कर रिपोर्ट सम्बन्धित विभाग तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। जिला महामंत्री दहिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है जिसमें किसानों के हित में यथा शीघ्र मुआवजा देने व किसानों का न्यूनतम 3 माह का बिजली माफ करने की मांग की है साथ ही बीमा कंपनियों को सरकार की ओर‌ से किसानों को क्लेम का भुगतान किए जाने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए जाने की मांग भी की है।

Advertisement's
Advertisement’s

भाजपा नेता दहिया व प्रशासनिक अधिकारियों ने बनगोठड़ी कलां, बनगोठड़ी खुर्द, बेरी, छापड़ा, सुजड़ोला, दुदवा, लीखवा सहित पिलानी क्षेत्र के अन्य गांव का दौरा कर ओलावृष्टि से नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!