Saturday, February 22, 2025
Homeचिड़ावाभाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर का चिड़ावा में भव्य स्वागत

भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर का चिड़ावा में भव्य स्वागत

चिड़ावा, 9 फरवरी 2025: नगर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त नगर मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र गिरधर का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शहर के विवेकानंद चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया तथा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर नरेन्द्र गिरधर ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। निवर्तमान नगर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

अपने संबोधन में नरेन्द्र गिरधर ने कहा कि पार्टी की रीति-नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी।

Advertisement's
Advertisement’s

भाजपा कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें निवर्तमान नगर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, जय सिंह मांठ, अशोक शर्मा, मुकेश खंडेलवाल, पवन शर्मा, मोहित तांडयवत, राजेंद्र कोच, पार्षद देवेंद्र सैनी, पार्षद गंगाधर सैनी, विनय सोनी, देवेश शर्मा, पंकज वर्मा, दीपक वर्मा, सनी वर्मा, शुभम कटारिया, विक्रम सिंह (अट्टू), राकेश बाच्छुका, राजस्थान कॉलेज से नीतिका थालौर, आशीष जोशी, आशीष अग्रवाल, इंद्र सूरजगढ़िया, राहुल भीमराजक, संदीप कोठारी, संतोष शर्मा, हरि, राजेंद्र टेलर, सुरेंद्र टेलर, मखनलाल टेलर, प्रमोद चौधरी, ससान्त पुरोहित, अभिषेक पारीक, विकास गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सैनी, डॉ. नरेंद्र पायल, अनूप भीमराजक, राकेश सर्राफ, आशीष सर्राफ, पीयूष बाच्छुका, रमेश, डॉ. बीएल वर्मा, संतोष सैनी, महेश धन्ना, पार्षद मदन डारा, आशीष मालानी, विनोद शर्मा, वरुण शर्मा, अविनाश शर्मा, मंजीत, विपिन खंडेलिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!