Thursday, August 21, 2025
Homeचिड़ावाभाजपा नगर मंडल की अगुवाई में गोल मार्केट से निकली तिरंगा यात्रा,...

भाजपा नगर मंडल की अगुवाई में गोल मार्केट से निकली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

चिड़ावा: हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा के तहत मंगलवार शाम चिड़ावा में देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल देखने को मिला। भाजपा नगर मंडल की ओर से आयोजित इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ 4 बजे गोल मार्केट, खेतड़ी रोड से किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक, स्थानीय नागरिक, युवा और बच्चे शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए लोग राष्ट्रभक्ति के गीतों और नारों के साथ शहर की सड़कों पर निकले।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और एकता की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम को विधानसभा संयोजक मुरली मनोहर पिलानी, सह संयोजक बाबूलाल वर्मा, नगर संयोजक महेंद्र मोदी और नगर सह संयोजक अशोक शर्मा ने सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई।

यात्रा में देशभक्ति गीतों, नारों और तिरंगे के रंगों से सजा माहौल देखते ही बन रहा था। नागरिकों ने मार्ग में पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे और यात्रा शांति व अनुशासन के साथ मुख्य बाजार होते हुए विवेकानंद चौक पर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, मंडल संयोजक महेंद्र मोदी, मंडल सहसंयोजक अशोक शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पवन शर्मा नवहाल, मंत्री राजेश कुमावत, युवा नेता सुरेश भूकर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश दाधीच, कृष्ण स्वामी, अमित सैनी गोलू, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मोहित तामड़ायत, मंगेश भगत, निखिल मावंडिया, मनीष धाबाई, विक्रम सैनी, पार्षद अंकित भगेरिया, मुकेश खंडेलवाल, युवा नेता पीयूष बाछूका, कपीश बेनीवाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील भड़िया, मंजीत सैनी, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा, संदीप जोशी, पूर्व सरपंच ओजटू शीशराम डांगी(अध्यक्ष गौरव सेनानी झुंझुनू), सूबेदार मेजर रामकिशन डारा अध्यक्ष पूर्व सैनिक सेवा परिषद् चिड़ावा, हवलदार ब्रह्मानंद रोहिल्ला,कप्तान सुरेश भालोठिया, सूबेदार हवलदार हरलाल डांगी, कैप्टेन सुमेर सिंह, नायक सूबेदार जयसिंह बराला, हवलदार शेरसिंह नेहरा, हवलदार राजेंद्र, विनय सोनी, नितिन भारद्वाज, युवा प्रवक्ता विकास पायल, बाबूलाल सैनी, सुरेंद जांगिड़, पार्षद मदन डारा, पार्षद गंगाधर सैनी, पार्षद देवेंद्र सैनी, केशव शर्मा, रमेश स्वामी, विशाल सुलतानिया, विकाश पूनिया सरला (पाठशाला), वर्षा सोमरा, पूर्व पार्षद मधु शर्मा, ख्याति केडिया, सरोज श्योराण एवं पीसीपी स्कूल, सरला पाठशाला, न्यू क्रिश डिफेंस एकेडमी के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!