भव्य बिश्नोई आईएएस परी वेडिंग: राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर में एक और रॉयल वेडिंग हुई। खूबसूरत उदय सागर झील के किनारे स्थित पांच सितारा रैफल्स होटल में परी और भव्य ने एक दूसरे का हाथ थामते हुए सात फेरे लिए। अब इस शाही शादी के फोटो-वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। अब शादी के बाद आगामी 24 दिसंबर को पुष्कर में रिसेप्शन रखा गया है। जिसमें लाखों की संख्या में मेहमानों के शामिल होने की चर्चा है। 27 दिसंबर को नई दिल्ली में भी ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन होगा। जिसमें देश के जाने वाले राजनेता और मशहूर हस्तियां शामिल होंगी।
अप्रैल महीने में भव्य और परी की सगाई हुई थी
उल्लेखनीय है कि 2023 के अप्रैल महीने में भव्य और परी की सगाई हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस शाही शादी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी खूब चर्चा रही। साथ ही परी बिश्नोई का नाम भी सुर्खियों में रहा। परी ने साल 2019 में जब यूपीएससी की परीक्षा पास की थी, तब भी वो काफी चर्चा में रही थीं। उन्होंने थर्ड अटेम्प्ट में सफलता हासिल की थी। भव्य बिश्नोई हरियाणा के पूर्व सीएम भजन लाल के पोते हैं।
बारातियों का स्वागत किया
उदयपुर के रैफल्स होटल में भव्य बिश्नोई और परी बिश्नोई ने शादी के फेरे लिए. शादी समारोह गार्डन में हुआ था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे होटल से बारात निकली।इस दौरान दूल्हे भव्य ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहन रखी थी। बारातियों ने साफे पहने थे। बाराती होटल के अंदर ही होटल के आइलैंड स्थित गार्डन पहुंचे थे।जैसे ही बारात वहां पहुंची तो परी के घरवालों ने बारातियों का स्वागत किया। गार्डन में ही मंदिर के पास में रात करीब साढ़े नौ बजे बाद फेरे हुए। इससे पूर्व गुरुवार रात को यहां संगीत का आयोजन हुआ। शादी के लिए होटल रैफल्स को खूबसूरत अंदाज में सजाया गया। सुबह से ही शादी की पूजा व अन्य रस्में शुरू हो गई थीं। दोपहर को हल्दी व मेहंदी सेरेमनी हुई। परी को हल्दी लगाते हुए परिजनों की सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल हुए। शुक्रवार शाम 7 बजे बारात निकली, जिसमें दूल्हे भव्य क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग साफे में नजर आए। परी लाल रंग के लहंगे में बहुत ही खूबसूरत दिखीं।