Friday, September 12, 2025
Homeझुन्झुनूउदयपुरवाटीभरत सिंह कटारिया बने सैनी महापंचायत के झुंझुनू जिला मीडिया प्रभारी, गांव...

भरत सिंह कटारिया बने सैनी महापंचायत के झुंझुनू जिला मीडिया प्रभारी, गांव से लेकर विदेशों तक मिल रही बधाई

झुंझुनूं: ककराना निवासी भरत सिंह कटारिया को सैनी महापंचायत का झुंझुनू जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। नियुक्ति पर उनके चाहने वालों में गांव से लेकर विदेशों तक खुशी का माहौल है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक सैनी ने दी अहम जिम्मेदारी

झुंझुनू जिले के ककराना गांव निवासी भरत सिंह कटारिया पुत्र नागर मल सैनी को सैनी महापंचायत संगठन का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। यह घोषणा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सैनी ने की। कटारिया ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व की बात है और वे समाज की आवाज को बुलंद करने के लिए ईमानदारी से कार्य करेंगे।

संगठन विस्तार में कई नई नियुक्तियां

सैनी महापंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सैनी ने संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए छोटेलाल सैनी पुत्र हेमराज सैनी कालाकाकरा नेवरी को तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही नरेश सैनी चंवरा, निलेश सैनी गुलाबपुरा ककराना, रघुवीर सैनी दिपपुरा और सुमेर सैनी दिपपुरा को उदयपुरवाटी तहसील सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

सोशल मीडिया पर लगी बधाइयों की झड़ी

भरत सिंह कटारिया की नियुक्ति की खबर फैलते ही गांव, गली, मोहल्लों और बाजारों में खुशी का माहौल बन गया। समर्थक महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कर्नाटक सहित विदेशों से भी सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां भेज रहे हैं। कटारिया को मिल रही शुभकामनाओं ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है।

इमानदारी से निभाएंगें सामाजिक गतिविधियां

नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कटारिया ने कहा कि वे समाज के प्रति सजग रहकर सही दिशा दिखाने, समाज की आवाज को ऊंचा उठाने और सामाजिक गतिविधियों में पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!