Saturday, April 19, 2025
Homeचिड़ावाभतीजे ने सम्पत्ति विवाद में चाचा का फोड़ा सिर, उप जिला अस्पताल...

भतीजे ने सम्पत्ति विवाद में चाचा का फोड़ा सिर, उप जिला अस्पताल में भर्ती — चिड़ावा पुलिस ने लिया मामला संज्ञान

चिड़ावा, 19 अप्रैल 2025: अरड़ावता रोड स्थित कृषि उपज मंडी के सामने कच्ची बस्ती क्षेत्र में एक पारिवारिक सम्पत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने अपने ही चाचा के सिर पर पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद घायल को तुरंत चिड़ावा उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर टांके लगाए।

Advertisement's

घायल की पहचान महेंद्र पुत्र जुगाराम सांसी के रूप में हुई

घायल महेंद्र (निवासी: अनाज मंडी के सामने, रेलवे स्टेशन के पास) ने बताया कि जिस प्लॉट को लेकर विवाद हुआ वह उसकी मां के नाम था, जिसमें तीन भाइयों का हिस्सा है। उसी प्लॉट के बंटवारे को लेकर परिजनों में पिछले कुछ समय से विवाद चला आ रहा था।

हमलावरों में शामिल हैं कई पारिवारिक सदस्य

महेंद्र ने आरोप लगाया कि उसके भतीजे शिवा पुत्र सतवीर, शिवा की मौसी गीता, गीता की भाभी किरना, किरना की बेटी प्रीति, गीता का बेटा विक्की, शिवा का मामा पवन और विनोद ने मिलकर उस पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने एक राय होकर उसे घेर लिया और शिवा ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया।

Advertisement's
Advertisement’s

10 दिन पहले भी दी थी रिपोर्ट

महेंद्र का कहना है कि वह पिछले 10 दिनों से बाहर गया हुआ था और आज ही वापस लौटा था। उसने पुलिस को पहले ही इस सम्पत्ति विवाद की जानकारी देकर रिपोर्ट दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वापस लौटते ही उस पर हमला कर दिया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!