Sunday, June 22, 2025
Homeचिड़ावाभगवान परशुराम जयंती: चिड़ावा में भव्य आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में,...

भगवान परशुराम जयंती: चिड़ावा में भव्य आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में, 30 अप्रैल को मूर्ति स्थापना, 1 मई को अनावरण

चिड़ावा, 28 अप्रैल 2025: भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में ब्रह्म चैतन्य संस्थान, चिड़ावा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 30 अप्रैल को भगवान परशुराम की नव निर्मित प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके पश्चात, 1 मई को इस मूर्ति का भव्य अनावरण किया जाएगा।

Advertisement's
Advertisement’s

मुकेश दाधीच करेंगे प्रतिमा का अनावरण, प्रतिभा सम्मान समारोह भी होगा

अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच उपस्थित रहेंगे। उनके द्वारा शाम 4 बजे भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर उनके आतिथ्य में ‘विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भी आयोजन होगा, जिसमें समाज के प्रतिभाशाली विप्रजनों को सम्मानित किया जाएगा।

भव्य सजावट और मंदिर निर्माण पूर्ण

संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चिड़ावा स्थित परशुराम भवन को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। भवन के हॉल को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए टफन ग्लास लगाए गए हैं। भगवान परशुराम की सुंदर हस्तनिर्मित मूर्ति के लिए एक भव्य मंदिर का निर्माण भी पूरा हो चुका है।

Advertisement's
Advertisement’s

संस्थान के सदस्य तैयारियों में जुटे

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में संस्थान के महासचिव सुरेश शर्मा, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, मनोहर लाल अरड़ावतीया, संदीप शर्मा (पाटिल), नरेश शर्मा और अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। रामगोपाल मिश्र ने सभी विप्रजनों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के समापन के बाद शाम 7:15 बजे सुरुचि भोज (प्रसाद) का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!