चिड़ावा, राजस्थान, 10 मई 2024: शहर के मुख्य बाजार स्थित श्री कल्याण राय मंदिर में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम की मूर्ति को केसरिया पोशाक धारण करवाकर विधि-विधानपूर्वक पूजन किया गया। मंदिर महंत आचार्य पंडित हीरालाल पुजारी ने यज्ञोपवित धारण करवाकर पूजन करवाया।
ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में महाआरती का आयोजन किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए उनके जीवन से अन्याय ना सहने और सत्य का साथ देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भगवान को लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में दिनेश दाधीच, रजनीकांत मिश्र, श्रवण पारीक, कमलकांत पुजारी, प्रमोद शर्मा, अरविंद पुजारी, संजय दाधीच, उमाशंकर जोशी, प्रमोद अरड़ावतिया, सूर्यकांत पुजारी, सुशील पदमपुरिया, रामगोपाल मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, गोपीराम खोजी, मनोहरलाल शर्मा, मोनू रतनलाल पुजारी, मुन्ना तामड़ायत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।