चिड़ावा: तहसील के बुडानिया गांव के लिए गर्व का क्षण आया है। बीएसएफ में सेवाएं दे रहे बनवारी लाल सिराधना को सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिली है। फिलहाल वह त्रिपुरा में तैनात हैं। इस उपलब्धि के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल है और परिवार सहित ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ उन्हें बधाई दी।
बनवारी लाल सिराधना की पदोन्नति की खबर मिलते ही परिवार और गांववासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके भाई बीरबल सिराधना ने बताया कि यह पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व का क्षण है। पूर्व सरपंच नागरमल रावत और पूर्व उपप्रधान रणधीर सिंह ने कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
गांव में खुशी के इस मौके पर जीएसएस अध्यक्ष गजानन्द मीणा, अध्यापक रामप्रताप सैनी, कैप्टन हजारीलाल मणकश, सुबेदार मेजर हेमराज झाझड़िया, सुरेश बुडानिया, प्रताप सिंह रावत, मदन सैन, महावीर झाझड़िया, ईश्वर जागीड़ और गुलाब मेघवाल ने बनवारी लाल को शुभकामनाएं दीं। इसी तरह दाताराम नुन, मोहन लाल सिराधना, मक्खन दौराता, राकेश बुडानिया, करणीराम गुर्जर, मालाराम स्वामी, मनीराम मेघवाल, अमरसिंह नुन, रामप्रसाद झाझड़िया, रामसिंह रावत और विश्वंभर स्वामी ने भी खुशी जताई।
पदोन्नति के अवसर पर सुरेन्द्र मणकश, जयसिंह मेघवाल, जितेन्द्र शर्मा, जलेंसिंह झाझड़िया, रघुवीर सैन, भागचंद बुडानिया और रामजीलाल दौराता सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि गांव का नाम रोशन करने वाली है।






