Monday, March 3, 2025
Homeदेशबिहार विधानसभा में 2025-26 का बजट पेश, सम्राट चौधरी ने किए बड़े...

बिहार विधानसभा में 2025-26 का बजट पेश, सम्राट चौधरी ने किए बड़े ऐलान

पटना, बिहार: बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में वर्ष 2025-26 का राज्य बजट पेश किया। इस बार का कुल बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 38 हजार करोड़ रुपये अधिक है। बजट पेश करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के विकास को प्राथमिकता दी गई है और इस दिशा में केंद्र सरकार के सहयोग से कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने राज्य के निरंतर विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

बजट में मुख्य प्रावधान

सम्राट चौधरी ने बजट भाषण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लिए किए गए प्रावधानों की जानकारी दी। इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है।

विभाग / योजनाआवंटित राशि (करोड़ रुपये में)
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना1000
समाज कल्याण विभाग13,368
ऊर्जा विभाग13,484
ग्रामीण सड़क निर्माण15,000
स्वास्थ्य विभाग20,335
शिक्षा विभाग60,964
पंचायती राज निकाय4012
नगर निकाय2160
अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण1735
गृह विभाग17,000

इसके अतिरिक्त, बजट में राज्य में महिलाओं और किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।

Advertisement's
Advertisement’s

कृषि, परिवहन और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं

  • सरकार अरहर और मूंग की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर करेगी।
  • राज्य के सभी बस स्टैंडों का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
  • पटना में महिलाओं के लिए चलंत जिम की स्थापना होगी।
  • शहरों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे।
  • राज्य सरकार कन्या विवाह मंडप का निर्माण कराएगी, जहां गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कराई जाएगी।
  • सब्जी उत्पादन समिति का गठन किया जाएगा।
  • सुधा डेयरी की तर्ज पर सरकारी आउटलेट खोले जाएंगे।

शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर

  • हर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना होगी।
  • अनमंडल स्तर पर रेफरल अस्पताल बनाए जाएंगे।
  • कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था की जाएगी।
  • बेगूसराय में कैंसर अस्पताल की स्थापना होगी।
  • राज्य में SC-ST छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति को दोगुना किया गया है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन में नए बदलाव

  • तीन महीने में पूर्णिया एयरपोर्ट का संचालन शुरू होगा।
  • भागलपुर, सहरसा, मुंगेर, बीरपुर, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर और मधुबनी में नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।
  • भागलपुर में मौसम विज्ञान केंद्र की स्थापना होगी।
  • राज्य के बड़े शहरों में महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू की जाएगी।
Advertisement's
Advertisement’s

बजट पेशी के दौरान विपक्ष का हंगामा

बजट सत्र के दौरान विधानसभा में विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया। राजद के सदस्यों ने विधवा और दिव्यांग पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने की मांग उठाई। वहीं, वामपंथी दलों ने बनारस में सासाराम की बेटी से हुए दुष्कर्म के मामले पर सरकार की चुप्पी को लेकर नारेबाजी की। इसी बीच, जमुई में हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में भी सदन में प्रदर्शन किया गया।

तेजस्वी यादव पर भाजपा का पलटवार

भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने तेजस्वी यादव के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट बिहार की 13 करोड़ जनता के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी ‘मां-बहिन योजना’ दरअसल उनके परिवार को तुष्ट करने की योजना है। ठाकुर ने कहा कि बिहार की जनता को यह समझने की जरूरत है कि उनका असली हित किसके साथ है और 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका फैसला करेगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!