Wednesday, March 11, 2026
Homeदेशबिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन, एम्स में...

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन, एम्स में चल रहा था गले के कैंसर का इलाज

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी का आज निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे और गले के कैंसर से पीड़ित थे। लगभग 3 महीने पहले गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई तब कैंसर का पता चला था। इसके बाद दिल्ली एम्स में उनका कैंसर का उपचार चल रहा था और दिल्ली में ही उन्होंने आखिरी सांस ली। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट करके उनके निधन की जानकारी दी।

खुद ट्वीट कर बताया था कैंसर के बारे में

लोकसभा चुनाव से पहले सुशील कुमार मोदी ने खुद ही ट्वीट कर अपनी अस्वस्थता के बारे में जानकारी दी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि “पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूँ। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊँगा। PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।”

जेपी आंदोलन से सक्रिय राजनीति में आए थे

सुशील कुमार मोदी बिहार में 70 के दशक के जेपी आंदोलन से सक्रिय राजनीति में आए थे। इसके बाद वे RSS से जुड़े रहे। सुशील कुमार मोदी ने 1990 में पटना केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत कर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद साल 2004 में वे भागलपुर लोकसभा चुनाव भी जीते लेकिन 2005 में उन्होंने संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और विधान परिषद के लिए निर्वाचित होकर बिहार के उपमुख्यमंत्री बने।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!