Tuesday, March 17, 2026
Homeपिलानीबिरला बालिका विद्यापीठ में क्रॉस कंट्री दौड़ के साथ राष्ट्रीय छात्र एथलीट...

बिरला बालिका विद्यापीठ में क्रॉस कंट्री दौड़ के साथ राष्ट्रीय छात्र एथलीट दिवस मनाया गया

पिलानी, 6 अप्रैल 2025: राष्ट्रीय छात्र एथलीट दिवस के अवसर पर बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी में रविवार को एक भव्य क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की करीब 450 छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लेकर एथलेटिक्स के प्रति अपनी रुचि और उत्साह को प्रदर्शित किया।

Advertisement's
Advertisement’s

सुबह 6:30 बजे कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या अचला वर्मा और स्कूल प्रबंधक एम. कस्तूरी द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान स्कूल बैंड ने आकर्षक धुनों से दौड़ में भाग ले रहीं छात्राओं का उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरे परिसर में ऊर्जा का संचार हो गया।

दौड़ के समापन पर एम. कस्तूरी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि यह दिवस न केवल छात्रों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि उनकी शैक्षणिक क्षमता और अनुशासन को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेलों का संतुलन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।

अचला वर्मा ने इस आयोजन को सफल बताते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में टीम भावना, पारस्परिक सहयोग और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सभी स्टाफ और आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी विद्यालय में ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे।

Advertisement's
Advertisement’s

विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्राओं को ना केवल खेल के प्रति प्रेरित किया, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!