Tuesday, February 17, 2026
Homeपिलानीबिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी में हुआ अतिथि वख्यान; दिखाए कीट-पतंगों की दुनिया...

बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी में हुआ अतिथि वख्यान; दिखाए कीट-पतंगों की दुनिया के हैरतअंगेज दृश्य

बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी में कीट पतंग की अनोखी दुनिया से संबंधित एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।
सत्र के प्रमुख संसाधन व्यक्ति महाराष्ट्र के श्री आलोक शिओडे थे।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ एम कस्तूरी ने श्री आलोक शिओडे का स्वागत करते हुए बताया कि वह एक अद्वितीय फोटोग्राफर हैं। उनका कीड़ों के साथ एक असाधारण संबंध है। उनका 312 कीट प्रजातियों की तस्वीरों और वीडियो का एक विशाल संग्रह है। उनकी प्रतिभा ‘जॉय ऑन फिंगरटिप्स’ को 29 नवंबर, 2018 तक एक रिकॉर्ड माना जाता है।
श्री आलोक शिओडे ने अपने सत्र के दौरान विभिन्न प्रकार के कीट पतंगों से संबंधित हैरतअंगेज वीडियो दिखाए, जिसमें उनके क्रिया-कलाप, उनका जीवन चक्र, उनके शक्ति सामर्थ्य, मातृत्व प्रेम आदि अनेक दृश्यों को खूबसूरती से संजोया गया था। उन विडियो में कीट-पतंगों की दुनिया का अद्भुत दृश्य देखकर सभी भाव-विभोर और आश्चर्यचकित हो गये।
श्री शिओडे ने कई प्रकार के कीट-पतंगों के जीवन चक्र की जानकारी साझा की। साथ ही छात्राओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस सत्र में लगभग शेखावाटी क्षेत्र के १८ विद्यालय के जीव विज्ञान के अध्यापकों ने भी भाग लिया।
सत्र के अंत में प्राचार्या डॉ एम कस्तूरी ने स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
यह कार्यशाला विद्यालय के विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित की गई थी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!