Sunday, June 22, 2025
Homeपिलानीबिरला बालिका विद्यापीठ की आयशा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तीन पदक जीतकर...

बिरला बालिका विद्यापीठ की आयशा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तीन पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

पिलानी, 23 दिसम्बर 2024: बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी की छात्रा आयशा सिंघानिया ने मॉस्को, रूस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिटनेस एरोबिक्स और हिप हॉप चैंपियनशिप 2024 में दो स्वर्ण तथा एक रजत पदक जीतकर विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रतियोगिता 14 से 19 दिसंबर 2024 तक मॉस्को, रूस में आयोजित की गई थी।

इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप का आयोजन रूसी संघ के खेल मंत्रालय, मॉस्को क्षेत्र के खेल मंत्रालय, और रूसी फिटनेस-एरोबिक्स फेडरेशन (RFAF) द्वारा किया गया। आयशा को “इंटरनेशनल फिटनेस एरोबिक्स एंड हिप हॉप चैंपियनशिप 2024” के लिए ISAFF इंडिया नेशनल टीम में फिटनेस एरोबिक्स श्रेणी के लिए एथलीट के रूप में चुना गया था। आयशा बिरला बिरला बालिका विद्यापीठ की कक्षा 7 की छात्रा है।

तस्वीरें देखें…

बिरला बालिका विद्यापीठ की आयशा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तीन पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान
बिरला बालिका विद्यापीठ की आयशा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तीन पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान
बिरला बालिका विद्यापीठ की आयशा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तीन पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

विद्यालय मैनेजर डॉ. एम. कस्तूरी ने आयशा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यापीठ की छात्रा की यह उपलब्धि फिटनेस एरोबिक्स जैसे खेलों के प्रति अन्य छात्राओं को भी प्रेरित करेगी। प्रभारी प्राचार्या अचला वर्मा ने कहा कि आयशा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन से एक नई मिसाल कायम की है। साथ ही उन्होंने उसकी कोच दिव्या सिंह के मार्गदर्शन और प्रयासों की भी सराहना की।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!