Thursday, April 17, 2025
Homeपिलानीबिट्स पिलानी का डायमंड जुबली कन्वोकेशन 10 नवंबर को, इसरो चेयरमैन डॉ...

बिट्स पिलानी का डायमंड जुबली कन्वोकेशन 10 नवंबर को, इसरो चेयरमैन डॉ एस सोमनाथ होंगे मुख्य अतिथि

पिलानी, 7 नवंबर 2024: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ 10 नवम्बर को बिट्स पिलानी के डायमंड जुबली कन्वोकेशन के चीफ गेस्ट होंगे। माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय मेहरोत्रा दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि होंगे।

बिट्स पिलानी परिसर से प्रथम डिग्री, उच्च डिग्री और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करने वाले स्नातक छात्रों को डिग्री और सर्टिफिकेट दिये जाएंगे।

इसरो चेयरमैन डॉ. सोमनाथ 9 नवम्बर को दिल्ली से सड़क मार्ग से रात्रि 9 बजे पिलानी पहुंचेंगे और 10 नवम्बर को सुबह 9:30 बजे से 1:30 बजे तक वे बिट्स पिलानी के 60वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। जिला प्रशासन द्वारा आज डॉ. सोमनाथ के पिलानी आगमन कार्यक्रम की जानकारी रिलीज करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को प्रोटोकॉल की पालना हेतु निर्देशित किया गया है।

आपको बता दें कि इसरो चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ भारती के अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) के सचिव तथा अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष भी हैं। डॉ. सोमनाथ ने चंद्रयान 3 मिशन की कमान संभाली थी। डॉ. एस सोमनाथ को चंद्रयान-3 की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री महासंघ (आईएएफ) का प्रतिष्ठित विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार भी मिला है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!