Tuesday, February 17, 2026
Homeदेशबिग बॉस फेम एल्विश यादव 14 दिन की पुलिस हिरासत में, जेल...

बिग बॉस फेम एल्विश यादव 14 दिन की पुलिस हिरासत में, जेल में बेचैन दिखे!

बिग बॉस फेम एल्विश यादव: नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) के तहत गिरफ्तार बिग बॉस फेम एल्विश यादव को रविवार को गौतमबुद्धनगर की एक अदालत ने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा जेल में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, एल्विश यादव को फिलहाल क्वॉरेंटाइन बैरक में रखा गया है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि उन्हें जल्द ही हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट किया जाएगा। रविवार रात उन्होंने जेल का हल्का खाना खाया और पूरी रात जागते हुए बेचैन दिखाई दिए।

मामले की जानकारी

बता दें कि नोएडा पुलिस ने चार महीने पहले एक पार्टी में नशे के लिए सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल के मामले में एल्विश यादव को गिरफ्तार किया था। 26 वर्षीय यादव पिछले साल तीन नवंबर को यहां सेक्टर-49 थाने में दर्ज प्राथमिकी में नामजद छह आरोपियों में से एक हैं। पुलिस ने कहा कि पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

मामले में दर्ज धाराएं

पुलिस के मुताबिक, मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 284 (जहर से संबंधित लापरवाही भरा आचरण) और 289 (जानवरों के संबंध में लापरवाही भरा आचरण) के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था।

एनडीपीएस अधिनियम के तहत आरोप

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले में मादक पदार्थ पर रोकथाम संबंधी ‘एनडीपीएस’ अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप भी जोड़े गए हैं, जिसके तहत हरियाणा के गुरुग्राम निवासी यादव को गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!