जयपुर: पुजारी सेवक महासंघ के जिला संयोजक और भाजपा नेता महेश बासावतिया ने राजस्थान सरकार के वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी से जयपुर स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कई धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
पुजारी प्रोटेक्शन बिल और सनातन बोर्ड गठन की मांग
भेंट के दौरान महेश बासावतिया ने भाजपा सरकार से पुजारी प्रोटेक्शन बिल लाने और सनातन बोर्ड के गठन की मांग की। उन्होंने कहा कि मंदिर पुजारियों की सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
सरकार तक पहुंचाई जाएगी मांग
अरुण चतुर्वेदी ने महेश बासावतिया को आश्वस्त किया कि उनकी इस मांग को सरकार के संज्ञान में लाया जाएगा और इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
संत समाज भी रहा मौजूद
इस अवसर पर निरंजनी पंचायती अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर सत्यातमानंद गिरी महाराज (वृंदावन) और डॉ. नरेश गगावत भी मौजूद रहे।





