चिड़ावा – सुरजगढ बाईपास तिराहे पर एक बाइक व ट्राॅले मे भिडंत हो गई। बाइक सवार रमेश कुमार पुत्र बजरंग लाल, उम्र 50 साल, नया बास धनौरी (मलसीसर) का रहने वाला है। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक चकनाचूर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक नम्बर RJ18 ES 2490 सुरजगढ मोड कि तरफ से आ रही थी जबकि हरियाणा HR63C0134 नम्बर की ट्रॉली सुरजगढ से चिड़ावा कि तरफ आ रही थी।
स्पीड ज्यादा होने के कारण दोनो ही वाहनो के ब्रेक नही लग पाए नतीजतन भिडंत हो गई। आसपास के लोगो ने बताया कि ट्रोला बाइक सवार के उपर चढ गया। बाइक चकनाचूर हो गई व बाइक सवार की भी हालत गंभीर है।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस व एम्बुलेंस को फोन किया। घायल रमेश कुमार को चिड़ावा अस्पताल मे ले जाया गया जहां डॉ. लोकेश कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रैफर कर दिया गया। ट्रॉले को पुलिस जब्त कर चिड़ावा थाने ले गई।
बाईपास तिराहे पर नही है कोई ब्रेकर
चिड़ावा मे सुरजगढ बाईपास तिराहे पर कोई ब्रेकर नही है। जिस वजह से आए दिन यहां दुर्घटनाएं धटित होती रहती हैं। बाईपास तिराहे के आसपास के व्यापारियों मे इस बात को ले कर आक्रोश है।




