Thursday, June 19, 2025
Homeविदेशबांग्लादेश की PM शेख हसीना ने ईस्ट तिमोर जैसे देश बनाने की...

बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने ईस्ट तिमोर जैसे देश बनाने की साजिश का दावा किया

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दावा किया है कि बांग्लादेश और म्यांमार के कुछ इलाकों को तोड़कर ईस्ट तिमोर जैसा एक नया देश बनाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे ऐसा कभी भी नहीं होने देंगी। हालांकि, अपने बयान में प्रधानमंत्री हसीना ने यह नहीं बताया कि इस प्लान के पीछे कौन से देश हैं।

बांग्लादेशी वेबसाइट द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना ने यह भी दावा किया कि उन्हें 7 जनवरी को हुए चुनाव से पहले एक ऑफर दिया गया था। इस ऑफर के तहत यदि वह अपने देश की सीमा में एयरबेस बनाने की अनुमति देती हैं तो उन्हें बिना किसी परेशानी के चुनाव कराने दिया जाएगा। उन्होंने यहां भी नहीं बताया कि उन्हें यह ऑफर किस देश की तरफ से दिया गया था।

14 दलों की बैठक में किया खुलासा

अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना ने रविवार को गोनो भवन में 14 पार्टियों की बैठक में भाषण देते हुए यह टिप्पणी की। रिपोर्ट के अनुसार, देश में चुनाव के बाद अवामी लीग के अध्यक्ष के साथ 14 दलों की यह पहली बैठक थी।

देश-विदेश दोनों जगह रची जा रही साजिश

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि वह घरेलू और बाहरी दोनों ही मोर्चे पर कड़ी चुनौतियों का सामना कर रही हैं और उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। पीएम हसीना ने अपने संबोधन में कहा, “वे ईस्ट तिमोर की तरह बांग्लादेश और म्यांमार के कुछ हिस्सों को लेकर ईसाई देश बनाने की फिराक में हैं जिसका आधार बंगाल की खाड़ी में होगा।”

उन्होंने कहा कि सदियों से बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियां होती रही हैं, लेकिन अब कईयों की नजर इस इलाके पर है। उन्होंने कहा कि इस इलाके में कोई विवाद नहीं है न ही कहीं संघर्ष की स्थिति है। वह इस इलाके में कभी ऐसा होने भी नहीं देंगी।

ऑफर देने वाले देश का नहीं किया खुलासा

हालांकि, एयरबेस के ऑफर से जुड़े सवालों पर पीएम हसीना ने कहा कि एक गोरा विदेशी शख्स उनके पास यह प्रपोजल लेकर आया था। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि वे एक नया देश बनाना चाहते हैं, लेकिन उनकी सोच कहीं आगे की है। शेख हसीना ने कहा कि यही वजह है कि उनकी अवामी लीग सरकार हमेशा संकट में रहती है।

आगे की चुनौतियाँ

शेख हसीना ने कहा कि आगे और परेशानी बढ़ने वाली है मगर इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही अपने भाषण में शेख हसीना ने विपक्षी पार्टी BNP का भी जिक्र किया और बताया कि कैसे वे देश में आम चुनाव को रोकना चाहती थी।

ईस्ट तिमोर का इतिहास

ईस्ट तिमोर, जिसे तिमोर-लेस्ते के नाम से भी जाना जाता है, एक ईसाई बहुल देश है। यह 16वीं शताब्दी से पुर्तगाल का उपनिवेश था और कई शताब्दियों तक पुर्तगाली शासन के अधीन रहा। 1975 में ईस्ट तिमोर को आजादी मिली। हालांकि, कुछ ही दिनों बाद इंडोनेशिया ने इस पर कब्जा कर लिया और इसे अपना 27वां राज्य घोषित कर दिया।

इस दौरान इंडोनेशिया ने स्वतंत्रता आंदोलन को कुचलने की कोशिश की। आखिरकार, 1999 में इंडोनेशिया, ईस्ट तिमोर में जनमत संग्रह करने पर सहमत हुआ। इसके बाद 2002 में ईस्ट तिमोर एक स्वतंत्र देश बन गया। यह 21वीं सदी में आजाद होने वाला पहला और एशिया का सबसे नया देश बना।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!