Friday, June 20, 2025
Homeदेशबहल के अलख आश्रम में हुई भारतीय जनता पार्टी की बैठक के...

बहल के अलख आश्रम में हुई भारतीय जनता पार्टी की बैठक के बाद हलके का सियासी पारा चढ़ा, राजनीतिक गतिविधियों के लिए धार्मिक स्थलों के इस्तेमाल पर लोगों ने जताई आपत्ति

लोहारू, हरियाणा: हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले लोहारू विधानसभा क्षेत्र के बहल ब्लॉक में सियासी पारा उबाल पर है। यहां लोगों की आस्था के बड़े केंद्र अलख आश्रम से संचालित हो रही राजनीतिक गतिविधियों ने स्थानीय राजनीति को गर्मा दिया है। बहल के बीडीसी मेम्बर योगेश उर्फ योगी शर्मा और आश्रम के पीठाधीश महन्त विकास गिरी की एक ऑडियो क्लिप भी क्षेत्र में जम कर वायरल हो रही है। वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग में अलख आश्रम में पार्टी विशेष की मीटिंग को लेकर बीडीसी योगेश शर्मा और महन्त विकास गिरी के बीच हुई बहस का बताया जा रहा है।

दरअसल 17 सितम्बर को बहल के खेल स्टेडियम में लोहारू से भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल के समर्थन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी सभा हुई थी। आरोप है कि अमित शाह की जन आशीर्वाद रैली से 1 दिन पहले 16 सितंबर की शाम अलख आश्रम में महन्त विकासगिरी द्वारा 1 मीटिंग का आयोजन किया गया था, जिसमें बीजेपी के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता शामिल हुए थे। महन्त विकास गिरी की मौजूदगी में हुई इस मीटिंग में गृह मंत्री की चुनाव रैली को लेकर विचार-विमर्श किया गया था तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को रैली में लाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई थी।

बीडीसी मेम्बर योगेश उर्फ योगी शर्मा सहित अन्य लोगों ने आश्रम में हुई इस मीटिंग पर आपत्ति जताई है। योगेश शर्मा ने बताया कि अलख आश्रम बहल ही नहीं बल्कि आसपास के सैंकड़ों गांवों की आस्था से जुड़ा पवित्र धार्मिक स्थल है, जिसका राजनीतिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है। योगेश शर्मा ने समाचार झुंझुनू 24 को बताया कि आश्रम के महन्त विकास गिरी का यहां के सभी लोग आदर करते हैं। आश्रम हम सभी का है और महन्त की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए अलख आश्रम को मंच नहीं बनने दिया जा सकता। महन्त विकास गिरी ने लोगों की आस्था का गलत उपयोग किया है। योगेश शर्मा ने बताया कि महन्त विकास गिरी से जब ये कहा गया कि बीजेपी की मीटिंग आश्रम में आपके द्वारा की गई है, अब दूसरी पार्टी के लोगों की मीटिंग भी की जाएगी। इस पर महन्त विकास गिरी ने कहा कि किसी भी अन्य पार्टी को ऐसी अनुमति नहीं दी जाएगी और कोई आयेगा भी तो उसको लट्ठ पड़ेंगे।

बातचीत का ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद बहल में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग आश्रम में राजनीतिक गतिविधियों के संचालन का विरोध कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग महन्त विकास गिरी का समर्थन कर रहे हैं। बीडीसी योगेश उर्फ योगी शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी लेकिन चुनाव के बाद गांव के प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में अलख आश्रम से संचालित हो रही राजनीतिक गतिविधियों का मुद्दा उठाया जाएगा।

ऑडियो सुनें:

बहरहाल आपको बता दें कि लोहारू विधानसभा सीट पर बीजेपी के जेपी दलाल और कांग्रेस के राजवीर सिंह फरटिया के बीच सीधा मुकाबला है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही है। साथ ही मुद्दों और विचारधारा पर टकराव भी देखने को मिल रहे हैं। बहल आश्रम से जुड़ा ताजा विवाद विचारधारा के टकराव का ही मुद्दा है। अब यह देखना रोचक होगा कि चुनावों में राजनीति का ऊंट किस करवट बैठता है। तमाम सर्वे जहां इस ओर इशारा कर रहे हैं कि सूबे में एंटी इनकंबेंसी का लाभ कांग्रेस के उम्मीदवार राजवीर फरटिया को मिल सकता है वहीं भाजपा के जेपी दलाल पिछले 5 साल में क्षेत्र के विकास के लिए करवाए कार्यों का लेखा-जोखा लेकर एक बार फिर जनता के बीच पहुंचे हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!