Saturday, June 21, 2025
Homeसूरजगढ़बलौदा में रामेश्वर बाल्मिकी के परिवार से मिले कांग्रेस विधायक पितराम सिंह...

बलौदा में रामेश्वर बाल्मिकी के परिवार से मिले कांग्रेस विधायक पितराम सिंह काला, कहा विधानसभा में उठाएंगे यह मामला

सूरजगढ़: पिलानी विधानसभा से कांग्रेस विधायक पितराम काला शनिवार को सूरजगढ़ के बलौदा में शराब माफियाओं की दर्दनाक प्रताड़ना से जान गंवाने वाले रामेश्वर बाल्मिकी के परिवार से मिले। विधायक काला ने मृतक रामेश्वर की मां से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। इस दौरान रामेश्वर बाल्मिकी हत्याकांड के मुख्य गवाह जेठाराम नायक ने उन्हें वारदात की पूरी जानकारी दी।

विधायक काला ने मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और सभ्य समाज में अपराधियों द्वारा की जाने वाली इस तरह के जघन्य अपराधों को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

पिलानी विधायक ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अपराध को मुद्दा बना का चुनाव लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी का राज प्रदेश में जंगल राज बन चुका है। कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं और महिलाओं, दलितों, आदिवासीयों सहित कमजोर वर्गों को संगठित माफियाओं के कहर का शिकार होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सूरजगढ़ में शराब माफिया ने जिस बेरहमी से पीट-पीट कर रामेश्वर बाल्मिकी की हत्या की है, वह राज्य की भाजपा सरकार के सुराज पर बड़ा प्रश्न चिन्ह है। जिले में जिस तरह एक के बाद एक सनसनीखेज वारदातें हो रही हैं, उनसे स्पष्ट है कि अपराधियों में पुलिस और कानून का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। घटना के बाद आबकारी विभाग ने जिस तरह लीपा-पोती करने वाली कार्रवाई की, वह भी शर्मनाक है। प्रशासन के बुल्डोजर एक्शन को भी पितराम सिंह काला ने महज औपचारिकता बताया है।

विधानसभा में उठाएंगे यह मुद्दा

विधायक काला ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में इस वारदात को वे प्रमुखता से उठाएंगे, साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिल कर पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग करेंगे। उन्होंने पुलिस से रामेश्वर बाल्मिकी हत्याकांड के मुख्य गवाह जेठाराम नायक को भी पूर्ण सुरक्षा देने की मांग की है।

ये रहे मौजूद

पिलानी विधायक पितराम सिंह काला के साथ पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पिलानी के पूर्व चेयरमैन होशियार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता बलबीर सिंह काला, नरेन्द्र मंडा खेड़ला, गजानन्द कटारिया सूरजगढ़, अनिल कुमार, ओमप्रकाश मरोड़िया सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी आज बलौदा पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!