चिड़ावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास कुमार स्वामी ने शादी को बनाया यादगार
चिड़ावा, 17 फरवरी – निकटवर्ती गांव बदनगढ़ में मनीषा पुत्री स्वर्गीय सुमेर सिंह की शादी समारोह में घोड़ी पर बैठाकर बंदौरी निकाली गई। यह अनूठी पहल चिड़ावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास कुमार स्वामी द्वारा की गई, जो मनीषा के ताऊ हैं।
शादी को बनाया यादगार
विकास कुमार स्वामी ने अपनी भतीजी की शादी को विशेष बनाने के लिए उसे घोड़ी पर बैठाकर बंदौरी निकाली। यह आयोजन पूरे गांव में चर्चा का विषय बना और समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया।
परिजनों और ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं
इस मौके पर ताऊ दलीप स्वामी, राजेंद्र स्वामी, सुभाष स्वामी, संजय स्वामी, दादी सुंदरी देवी, ताई प्रेम देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, ऊषा देवी, मां सुनील देवी सहित अन्य परिजन और ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने मनीषा को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।