Thursday, June 19, 2025
Homeदेशबठिंडा: यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, 8 की मौत, 35...

बठिंडा: यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, 8 की मौत, 35 घायल

बठिंडा, पंजाब: सरदूलगढ़ से बठिंडा आ रही यात्रियों से भरी एक निजी बस बठिंडा-हरियाणा मार्ग पर गांव जीवन सिंह वाला के पास नाले में गिर गई। हादसा उस समय हुआ जब सामने से आ रहे एक ट्रक को साइड देने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया। वर्षा के कारण पुल पर कीचड़ जमा था, जिससे बस फिसलकर लोहे की रैलिंग तोड़ते हुए गंदे नाले में गिर गई।

बठिंडा: यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, 8 की मौत, 35 घायल

हादसे में 8 की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

खबर लिखे जाने तक इस हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में एक बच्चा, दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। मृतकों में से केवल बस चालक बलकार सिंह, निवासी कोटधाम, जिला मानसा, की पहचान हो सकी है। बाकी मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घायलों में करीब 35 लोग शामिल हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

बठिंडा: यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, 8 की मौत, 35 घायल

घायलों का अस्पतालों में इलाज जारी

घायलों को तुरंत तलवंडी साबो, बठिंडा के सिविल अस्पताल और एम्स बठिंडा में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बठिंडा रेफर किया गया है। घायलों की संख्या और स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, सरदूलगढ़ से बठिंडा के लिए रवाना हुई 52 सीटर निजी बस तलवंडी साबो होते हुए बठिंडा जा रही थी। गांव जीवन सिंह वाला के पास पुल पर गंदगी और कीचड़ होने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया। बस चालक ने सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने का प्रयास किया, लेकिन फिसलन के कारण बस नियंत्रण खो बैठी और नाले में गिर गई।

बठिंडा: यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, 8 की मौत, 35 घायल

स्थानीय लोग और प्रशासन ने चलाया राहत अभियान

घटना के तुरंत बाद चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया, जिन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर यात्रियों को बचाने का काम शुरू किया। स्थानीय सामाजिक संस्थाओं और एंबुलेंस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया।

बठिंडा: यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, 8 की मौत, 35 घायल

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया दौरा

हादसे की सूचना मिलते ही बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे, एसएसपी अमनीत कौंडल और एसडीएम तलवंडी साबो मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत कार्यों का जायजा लिया और दुर्घटना की जांच शुरू की। डिप्टी कमिश्नर ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!