बगड़, 22 दिसम्बर 2024: कस्बे में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी और अंबेडकर विचार मंच के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री अमित शाह पर संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया।
भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने कहा, “बाबा साहेब का अपमान भारतीय संविधान का अपमान है। संविधान ने देश को न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे अधिकार प्रदान किए हैं।” पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़ ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे बहुजन समाज का अपमान बताया।
रैली निकाल पुतला दहन किया
प्रदर्शनकारियों ने निमड़ी स्टैंड से भारतीय संविधान जिंदाबाद और जय भीम के नारे लगाते हुए मुख्य बाजार से होकर बीएल चौक तक रैली निकाली। बीएल चौक पर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया गया।
राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
रैली के बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन बगड़ थानाधिकारी रघुवीर सिंह को सौंपा।
विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग
इस विरोध प्रदर्शन में समता सैनिक दल के प्रदेश महासचिव बीएल बौद्ध, जिला अध्यक्ष धर्मपाल शीला, पार्षद सुभाष बुंदेला, विकास माखर, मनोज बोयल, विजय आल्हा, अजय बरवड़, विक्रम बरवड़, बलबीर, महेंद्र सिंह आल्हा, किशोर, पवन, रामप्रसाद, महावीर प्रसाद बुंदेला, बलदेव बुंदेला, खलील बुडाना, सुनील बुंदेला, जोगेंद्र आल्हा, राहुल आल्हा, रूपचंद सामरिया, विशाल आल्हा, रविंद्र आल्हा, उदित निर्मल, समधर बरवड़, मदन लाल सैनी, मुनींद्र गर्वा, प्रेम बुंदेला और अन्य लोग उपस्थित थे।
संविधान के प्रति जताई प्रतिबद्धता
प्रदर्शनकारियों ने बाबा साहेब के विचारों और संविधान की मूल भावना को संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से माफी मांगने और अपने बयान को वापस लेने की मांग की।