Monday, June 9, 2025
Homeझुन्झुनूबगड़: धम्म चक्क परिवर्तन दिवस और सामाजिक कार्यकर्ता विकास आल्हा का जन्मदिन...

बगड़: धम्म चक्क परिवर्तन दिवस और सामाजिक कार्यकर्ता विकास आल्हा का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया

बगड़: रविवार, 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुद्धविहार जयपहाड़ी में धम्म चक्क परिवर्तन दिवस और सामाजिक कार्यकर्ता विकास आल्हा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का संचालन पूज्य भंते विनयपाल के सानिध्य में हुआ। समारोह की अध्यक्षता चीफ इंजीनियर मालीराम वर्मा ने की, और विशिष्ट अतिथि के रूप में चौथमल सोंकरिया नवलगढ़, राजेन्द्र प्रसाद बौद्ध सीकर, और दयानन्द बौद्ध उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ

बच्चों द्वारा बुद्ध वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सामाजिक कार्यकर्ता विकास आल्हा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर विचार मंच बगड़ के सदस्य एईएन रामप्रताप बरवड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़, उप प्रधानाचार्य पवन कुमार बुंदेला, और राहुल आल्हा ने पूज्य भंते विनयपाल जी को उपहार और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

समापन और सहभागिता

कार्यक्रम के अंत में मुकेश कलिया सुलताना द्वारा मिठाई वितरित की गई। इस समारोह में दुर्गाप्रसाद बोयल, रोहिताश्व कुमार बोयल, राजकुमार बोयल, योगेश निर्मल, सुलताना, मनोज कुमार बोयल, धर्मपाल शिल्ला, पंकज बौद्ध, विकास सुलताना, ओ पी बुंदेला, सतवीर बरवड़, रामप्रताप बगड़, कमलेश काला, विकास माखर, शुखवीर गर्वा, आकाश आल्हा, प्रेमलता, और रोशनी सहित अनेकों महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन बी एल बौद्ध ने किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!